air india: एयर इंडिया विमान में तकनीकी खराबी, सांसदों समेत 200 यात्रियों की जान जोखिम में, केसी वेणुगोपाल ने की जांच की मांग!

Facebook
X
WhatsApp
Air India Emergency Landing,दिल्ली जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की चेन्नई में  इमरजेंसी लैंडिंग, केसी वेणुगोपाल ने बताया 3 घंटे का खौफनाक सफर - air india  flight ...

air india: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को रविवार शाम तकनीकी समस्या के कारण चेन्नई भेजा गया। (air india) इस विमान में पांच सांसद भी यात्रा कर रहे थे, जिनमें केसी वेणुगोपाल, कोडिक्कुनिल सुरेश, अडूर प्रकाश, के. राधाकृष्णन और रॉबर्ट ब्रूस शामिल थे। एयरलाइन ने बताया कि 10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एआई2455 के चालक दल ने तकनीकी समस्या और खराब मौसम के कारण विमान को एहतियात के तौर पर चेन्नई की ओर मोड़ दिया।

air india: कांग्रेस नेता ने बताई आपबीती

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया और इसे डरावनी घटना बताया। उन्होंने लिखा, “यह यात्रा एक देरी से शुरू हुई थी, लेकिन जल्दी ही यह बहुत कठिन यात्रा बन गई। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद, हमें भारी टर्बुलेन्स का सामना करना पड़ा। (air india) एक घंटे बाद, कैप्टन ने विमान में तकनीकी खराबी की घोषणा की और हमें चेन्नई की ओर मोड़ दिया। हम लगभग दो घंटे तक एयरपोर्ट के आस-पास चक्कर लगाते रहे क्योंकि पहले प्रयास में उसी रनवे पर एक और विमान था।

Also Read –Uttar Pradesh Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल मानसून सत्र: योगी सरकार पेश करेगी 2047 का विजन, विपक्ष की होगी सख्त चुनौती!

इस घटना की तुरंत जांच की जाए

कैप्टन ने उस समय सही फैसला लिया और लैंडिंग नहीं की, जिससे सभी यात्रियों की जान बची। दूसरे प्रयास में विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। हम अपनी जान बचाने के लिए सौभाग्यशाली थे। यात्रियों की सुरक्षा केवल किस्मत पर निर्भर नहीं होनी चाहिए। मैं @DGCAIndia और @MoCA_GoI से अपील करता हूं कि इस घटना की तुरंत जांच की जाए, जिम्मेदारी तय की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसी घटना फिर से न हो।”

Also Read –PM Modi Cabinet Meeting: ट्रंप के वार्ता से इनकार के बाद पीएम मोदी की अहम कैबिनेट बैठक आज

विमान चेन्नई में सुरक्षित उतर गया

एयर इंडिया ने भी एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि विमान चेन्नई में सुरक्षित उतर गया, जहां विमान की जांच की गई। (air india) यात्रियों को उनके गंतव्य तक जल्दी से जल्दी पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है और इस असुविधा के लिए खेद जताया गया है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24’ के अनुसार, एयरबस ए320 द्वारा संचालित उड़ान एआई2455 दो घंटे से अधिक समय तक हवा में रही। तिरुवनंतपुरम से उड़ान भरने के बाद, यह विमान रात लगभग 10.35 बजे चेन्नई पहुंचा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें