Chandauli: चंदौली स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2025 को जनपद में भव्य आयोजन हेतु सम्बन्धित अधिकारी को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी वि०रा० राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2025 का कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया गया। (Chandauli) इस उपलक्ष्य में जिला प्रशासन के द्वारा निम्नांकित कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी इमारतों को तिरंगे के रंगों, यानि केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से सजाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को तीन दिवस पूर्व लगाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि प्रातः 7:00 विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी का कार्यक्रम सुनिश्चित कराने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त विद्यालय के प्राचार्य सुनिश्चित करेंगे। (Chandauli) प्रातः 7:30 बजे क्रास कंट्री दौड़ 6 किमी सकलडीहा मार्ग पर जिलाधिकारी आवास गेट से प्रारंभ होकर बर्थरा नहर से पुनः वापस जिलाधिकारी आवास गेट तक कार्यक्रम हेतु जिला कीड़ा अधिकारी, यातायात पुलिस व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, युवा कल्याण अधिकारी सहयोग हेतु एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया है।

Also Read –Australia recognise Palestine: गाजा की जंग में इजरायल को बड़ा झटका! ऑस्ट्रेलिया ने की चौंकाने वाली घोषणा, नेतन्याहू का हुआ बूरा हाल

इसके बाद 8:15 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा इसके अलावा सभी तहसीलों में भी कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। 9:00 बजे नगर पंचायत चंदौली परिसर स्थित शहीद स्मारक पर जिलाधिकारी द्वारा माल्यार्पण एवं जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को माल्यार्पण किया जाएगा इसी प्रकार नगर पंचायत सैयदराजा स्थित शहीद स्मारक पर सम्मान एवं माल्यार्पण कार्यक्रम हेतु अधिशासी अधिकारी सैयदराजा को निर्देशित किया गया। (Chandauli) सकलडीहा तहसील के मिर्जापुर अमृत सरोवर (तालाब) अमृत उपवन में वृक्षारोपण प्रभारी मंत्री जी एवं जिलाधिकारी महोदय की उपस्थिति में किया जाएगा। सरकारी गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान इसके अलावा समस्त शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण उपरांत विविध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Also Read –Pakistan Asim Munir: आसिम मुनीर “सूट पहने ओसामा बिन लादेन” हैं! पाकिस्तान दुनिया के लिए बड़ा संकट बन सकता है, अमेरिका के पूर्व अधिकारी का बड़ा बयान

9:30 बजे धानापुर शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण एवं सलामी एवं अन्य कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी सकलडीहा एवं थाना प्रभारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। प्रातः 9:30 बजे रोगियों को फल वितरण जिला चिकित्सालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वितरण किया जाएगा। शाम 7:00 बजे नगर पालिका परिषद मुगलसराय में कवि सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता हेतु अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद मुगलसराय को निर्देशित किया गया है।

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें