Chandauli: चंदौली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वाहनों की व्यापक चेकिंग अभियान

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

WhatsApp Image 2025 08 26 at 12.47.46 PM

Chandauli: चंदौली पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई।*

पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में संदिग्धों व अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में प्वाइंट निर्धारित करते हुए बैरियर लगाकर चेकिंग कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। (Chandauli) निर्धारित स्थान पर लगे बैरियर अस्थाई रहेंगे तथा समय समय पर इनके स्थान को बदल कर थानाक्षेत्र के अन्य स्थानों लगातार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जाएगी।

Also Read –Chandauli: चंदौली नौगढ़ में चोरी की बाढ़: खेत, मंदिर और बाजार सब असुरक्षित

जनपद के समस्त थानों द्वारा भारी पुलिस बल के साथ जगह-जगह पर सदिंग्ध वस्तुओं/व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी। (Chandauli) वाहन चेकिग अभियान के दौरान, शराब पीकर वाहन चलाते हुए, तेज रफ्तार, नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाते हुए, बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालो को चिन्हित कर उन पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

Also Read –PM Narendra Modi: कितना भी दबाव आए, किसानों के हितों से समझौता नहीं करेंगे, ट्रंप को पीएम मोदी का जवाब

इसी क्रम में जनपदीय पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चेंकिग के दौरान 147 वाहनों का चालान व 01 वाहन को किया गया सीज।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें