UP Baghpat: ‘बेटियों को दहेज में रिवॉल्वर दो, न हो तो कट्टा दो… ‘ पता है बागपत की महापंचायत में ऐसे एलान क्यों हुए?

Facebook
X
WhatsApp
image 203

UP Baghpat: यूपी के बागपत में आयोजित एक सभा के दौरान दहेज में सोना-चांदी देने के बजाए हथियार देने का ऐलान किया गया है. यह ऐलान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में अध्यक्ष ठाकुर कुंवर अजय सिंह ने मंच से किया. उनका कहना था कि दहेज में सोना-चांदी भले ही न दिया जाए लेकिन हथियार जरूर दिया जाए. सभा ने उनकी इस घोषणा का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया.

रिपोर्ट के मुताबिक, गौरीपुर मितली गांव में ठाकुर समाज की अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने “केसरिया महापंचायत” का आयोजन किया था. (UP Baghpat) महापंचायत में महासभा के अध्यक्ष ठाकुर कुंवर अजय सिंह ने मंच से ऐसा एलान किया कि सब हैरान रह गए. उन्होंने मंच से कहा,

ये भी पढ़े –R Ashwin retires from IPL: आर अश्विन ने IPL से लिया संन्यास, अब भारत में नहीं, दूसरे देश के टी-20 में लेंगे भाग…

अजय सिंह ने तर्क दिया कि सोना-चांदी और रुपये बेटियों की सुरक्षा नहीं कर सकता. (UP Baghpat) अगर बेटी गहने पहनकर बाजार जाएगी तो लुटेरे और अपराधी उसका शिकार बना लेंगे. ऐसे में सबसे जरूरी है कि उसे आत्मरक्षा का हथियार मिले. उन्होंने आगे कहा,

“आज हालात ऐसे हैं कि बेटियों को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी इसलिए कन्यादान में कटार, तलवार और अगर हो सके तो रिवॉल्वर दो… नहीं तो कम से कम एक देसी कट्टा तो जरूर दो.”

ये भी पढ़े –Ravichandran Ashwin : अश्विन ने IPL छोड़ा, अब दुनियाभर की लीग्स से कमाएंगे पैसा

अजय सिंह के इस अनोखे एलान के बाद पंचायत में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजी. समाज के कई लोगों ने इस फैसले का जोरदार समर्थन किया. (UP Baghpat) उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब बेटियों को ‘सजने-संवरने’ के बजाय लड़ने का हौसला दिया जाए.

पंचायत में मौजूद लोगों ने इस फैसले को बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण का कदम बताया. उन्होंने कहा कि महापंचायत का ये फरमान समाज में दहेज की प्रथा पर सवाल उठाता है और बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में नया कदम है. यह एलान करते हुए अजय सिंह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें