Chandauli: चंदौली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

Chandauli: चंदौली। जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें और अधिक सक्रिय, पारदर्शी तथा जनोन्मुखी बनाना है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह सुलभतापूर्वक आम नागरिक को शासन के मंशानुरूप मिलता रहें।

WhatsApp Image 2025 08 28 at 10.18.14 AM 1

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वाई के राय को निर्देशित किया कि सीएचसी-पीएचसी पर चिकित्सा के क्षेत्र में मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सक को प्रशस्ति पत्र प्रदान करें एवं शिथिलता बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। (Chandauli) मोतियाबिंद आपरेशन की उपलब्धि बेहद खराब रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। प्रचार-प्रसार के जरूरतमंद लोगों को उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए। बच्चों के टीकाकरण की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य की जाए। लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई सुनिश्चित करें और इसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी स्वास्थ्य इकाइयों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जन औषधि केंद्रों पर सभी दवाओं की उपलब्धता रही और लोगों को मिलती रहें। (Chandauli) जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अस्पताल परिसरों में संतोषजनक स्वच्छता, शौचालय की व्यवस्था रहें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत, मिशन इंद्रधनुष, टीकाकरण अभियान, परिवार नियोजन कार्यक्रम आदि की प्रगति का मूल्यांकन के दौरान निर्देशित किया गया कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता से पहुंचे।

WhatsApp Image 2025 08 28 at 10.18.14 AM

ये भी पढ़ें –Chandauli: चंदौली नौगढ़ में एमएलसी लाल बिहारी यादव का भव्य स्वागत, विद्यालय बहाली और कॉलेज स्थापना को लेकर उठी आवाज

जिलाधिकारी ने कहा कि सीएचसी/पीएचसी से आम आदमी को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर ढंग से दिया जाय, ग्राउंड स्तर पर कार्य करें, लापरवाही न बरती जाएं। उन्होंने कहा कि सीएचसी/पीएचसी नवजात शिशुओ का डिस्चार्ज से पहले शत प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाय। (Chandauli) टी बी पेशेंट्स का बेहतर तरीके से देखभाल सुनिश्चित होता रहे। बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सक को सम्मानित किया गया।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि जो निर्देश एवं दायित्व सौंपे गए हैं उसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, जनता को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभता से मुहैया कराई जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी/पीएचसी के चिकित्साधिकारी उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें –Kerala News: ‘शिर्क हो जाएगा… ‘ टीचर ने मुस्लिम बच्चों को ओणम उत्सव में आने से रोका, FIR दर्ज, नौकरी गई

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें