रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता
Chandauli: चंदौली। थाना चकिया पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं चोरी की रोकथाम के तहत चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग जगहों से चोरी गए सामान के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे चन्दौली के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) दिगम्बर कुशवाहा के आदेशानुसार चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण , चोरी की रोकथाम, वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे (Chandauli) अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह द्वारा गठित टीम ने आज दिनांक 28.08.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 158/2025 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस व मु.अ.सं. 159/2025 धारा 305/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण 1.नदीम उर्फ जुम्मन पुत्र आजम निवासी वार्ड नं 2 पुरानी चकिया थाना चकिया जनपद चन्दौली 2. अजय राजभर पुत्र घनश्याम राजभर निवासी वार्ड नं0 6 कस्बा चकिया थाना चकिया जनपद चन्दौली 3. कमलेश धरकार पुत्र पारस धरकार निवासी वार्ड नं0 6 कस्बा चकिया जनपद चन्दौली को लदबेदिया पहाडी के पास डोडापुर तिराहे से समय 04.50 बजे गिरफ्तारी/बरामदगी की गयी। (Chandauli) गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
ये भी पढ़ें:Rajasthan: गूगल मैप का धोखा! रात को टूटे पुल पर ले गया, कार नदी में जा गिरी, 3 की मौत
पूछताछ करने पर अभियुक्तगण बता रहे है कि दि. 26.08.25 की रात मे काली माता मंदिर पोखरा के दक्षिण दिशा मे बन रहे मकान मे से दो लोहे की चौखट को हम लोग मिलकर चोरी किये थे उसके बाद उस मकान से दक्षिण की ओर जाने पर बन रहे दूसरे मकान से ताला तोडकर प्लास्टिक की पाइप एल्बो और हाफ बैंड तथा गिल्ट मशीन को चोरी करके कब्रिस्तान मदरा के पास छुपाकर रखे थे जिसे आज हम लोग रात मे पैदल पैदल दो बार मे डोडापुर माफी की ओर जाने वाले सडक के किनारे झाडी मे ले जाकर छिपाकर रखे थे और अहरौरा जाने के लिए खाली पिकप का इन्तजार कर रहे थे। (Chandauli) खाली पिकप मिलने पर उसमे सभी सामान को रखकर अहरौरा ले जाकर बेच देते ।
ये भी पढ़ें: Chandauli: चंदौली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न
Chandauli: गिरफ्तारशुदा अभियुक्त व गिरफ्तारी का स्थान
1.नदीम उर्फ जुम्मन पुत्र आजम निवासी वार्ड नं 2 पुरानी चकिया थाना चकिया जनपद चन्दौली
2.अजय राजभर पुत्र घनश्याम राजभर निवासी वार्ड नं0 6 कस्बा चकिया थाना चकिया जनपद चन्दौली
3.कमलेश धरकार पुत्र पारस धरकार निवासी वार्ड नं0 6 कस्बा चकिया जनपद चन्दौली
अभि0 नदीम का अपराधिक विवरण-
1.मु.अ.सं. 235/2023 धारा 379/411 भादवि थाना चकिया जनपद चन्दौली
2.मु.अ.सं. 158/2025 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस थाना चकिया जनपद चन्दौली
3.मु.अ.सं. 159/2025 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना चकिया जनपद चन्दौली
अभि0 अजय राजभर का अपराधिक विवरण
1.मु.अ.सं. 158/2025 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस थाना चकिया जनपद चन्दौली
2.मु.अ.सं. 159/2025 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना चकिया जनपद चन्दौली
अभि0 कमलेश धरकार का अपराधिक विवरण
1.मु.अ.सं. 12/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली
2.मु.अ.सं. 235/2023 धारा 379/411 भादवि थाना चकिया जनपद चन्दौली
3.मु.अ.सं. 158/2025 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस थाना चकिया जनपद चन्दौली
4.मु.अ.सं. 159/2025 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना चकिया जनपद चन्दौली
बरामदगी का विवरण-
06 अदद प्लास्टिक की पाइप सुप्रीम लाइफ लाइन ब्रांड ,
11 अदद एल्बो
. एक अदद गिल्ट मशीन BOSS कम्पनी
02 अदद लोहे का चौखट
गिरफ्तारी टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह थाना चकिया जनपद चन्दौली।
सुनील कुमार थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
उ0नि0 प्रेमचन्द यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
ओमप्रकाश यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
छविनाथ थाना चकिया जनपद चन्दौली । आत्मा प्रसाद थाना चकिया जनपद चन्दौली ।










