Chandauli: चंदौली पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड की ली गई सलामी, किया गया निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- बालमुकुंद लाल

WhatsApp Image 2025 08 29 at 2.25.44 PM 1

Chandauli: चंदौली पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड की ली गई सलामी, किया गया निरीक्षण शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़ आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा पुलिस लाईन चन्दौली में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया। (Chandauli) निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया तथा प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया गया कि पीआरवी वाहनों व उसके उपकरणों की लगातार चेकिंग करें पीआरवीकर्मी अपने-अपने स्थान पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आमजनमानस की सुरक्षा और सेवा में समर्पित रहें।

Also Read –Chandauli: चंदौली इंडियन ऑयल का “ग्रामीण संपर्क” कार्यक्रम हुआ संपन्न

साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड़ में सम्मलित सभी जवानों से शस्त्रों की साफ-सफाई व खोलने व जोड़ने का भी अभ्यास कराया गया। (Chandauli) व पुलिस लाईन निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक,भोजनालय, निर्माणाधीन भवनों व परिवहन शाखा आदि को चेक किया। शस्त्रागार प्रभारी को शस्त्रों की साफ-सफाई रखने व गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। (Chandauli)

परेड के दौरान आकांक्षा गौतम क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु), प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Also Read –Aryavir Sehwag: ‘फादर साहब बोलेंगे तो…’, दिल्ली प्रीमियर लीग में रंग जमाने के बाद सहवाग के बेटे का बयान वायरल

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें