रिपोर्ट- सुनील ठाकुर
UP News: मुध् मुर्धवा स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में श्री राधा रानी का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। (UP News) मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रात्रि 12:00 बजे हुआ था और उनके ठीक 15वें दिन, शुक्ल पक्ष में दोपहर 12:00 बजे श्री राधा रानी का प्राकट्य हुआ था।
इसी परंपरा के अनुसार आज मंदिर प्रांगण में दोपहर 12:00 बजे राधा रानी का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी श्रद्धालुओं ने आरती एवं भोग प्रसाद का आनंद लिया।
ये भी पढ़ें –Himanta Biswa Sarma: ‘मुसलमान अगर भारतीय संस्कृति कुबूल कर लें, तो…’, असम CM हिमंता बिस्वा का बड़ा बयान
उत्सव की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। (UP News) नगर के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपने मधुर भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य ट्रस्टी श्री गोपाल सिंह जी ने प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की।
कार्यक्रम में समाजसेवा में सक्रिय सहयोगी श्री राजेश सिंह, श्री रमाकांत पांडे, श्री मनीष मिश्रा, श्री उमेश ओझा, श्री बृजेश जायसवाल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पधारे श्री शनि जी सपरिवार एवं हिंडाल्को के पब्लिसिटी विभाग से पधारे श्री प्रशांत जी सपरिवार विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
ये भी पढ़ें –Sonbhadra: हिण्डाल्को में 34वें श्री कृष्ण रूप सज्जा महोत्सव “बाल गोकुलम” का दिव्य आयोजन
भजन संध्या के दौरान प्रसिद्ध गायक वीर बहादुर सिंह ने अपने सुरम्य गीतों से ऐसा समां बांधा कि श्रोता मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। (UP News) यह कार्यक्रम सायं 6:00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 10:00 बजे तक चला और अंत में प्रसाद वितरण के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।










