
Sunjay Kapur Property: संजय कपूर के 30,000 करोड़ रुपए की संपत्ति विवाद में एक नया खुलासा हुआ है, जी हां! जिसे सुन आप हैरान हो जाएंगे। नए खुलासे के अनुसार करिश्मा कपूर अपने बच्चों (समायरा और कियान) के साथ भारत छोड़ने की प्लानिंग कर रहीं थीं, वे पुर्तगाल की नागरिकता मिलने की कोशिश में जुटी हुईं थीं, और इस काम में मदद उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर ही कर रहे थे। संजय कपूर तलाक के बाद भी करिश्मा कपूर से जुड़े हुए थे, जिसका खुलासा वॉट्सएप चैट में हुआ, आइए विस्तार से जानते हैं।
Sunjay Kapur Property: करिश्मा कपूर भारत छोड़ने की कर रहीं थीं प्लानिंग
बिजनेसमैन संजय कपूर को गुजरे हुए तीन महीने होने वाले हैं और अब परिवार के बीच उनकी वसीयत को लेकर लड़ाई शुरू हो गई है। दरअसल करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों समायरा और कियान ने भी संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा है, (Sunjay Kapur Property) साथ ही उन्होंने अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव पर धोखाधड़ी करने का आरोप भी लगाया है। 10 सितंबर को इस केस में सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनाई 9 अक्टूबर को होनी है। वहीं संजय कपूर की मां ने भी बेटे की प्रॉपर्टी में अपने हिस्से की मांग की है।
Also Read –Bhojpuri Ka Salman Khan: कौन है भोजपुरी का सलमान खान? हुबहू भाईजान जैसी जिंदगी
बता दें कि करिश्मा कपूर ने अपने और संजय कपूर के बच्चों समायरा और कियान कपूर की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दर्ज कराई, इसी दौरान उन्होंने में कई चैट्स और दस्तावेज जमा किए हैं, जिसमें कई खुलासे हुए हैं। (Sunjay Kapur Property) जी हां! सामने आए इन दस्तावेजों से साफ है कि तलाक के बाद भी करिश्मा कपूर और संजय कपूर के गहरे संबंध थे, इन चैट्स में दोनों की प्राइवेट बातें थीं, साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि संजय दोनों बच्चों और करिश्मा कपूर को पुर्तगाल की नागरिकता दिलाने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई थी, लेकिन नागरिकता मिलने से पहले से संजय कपूर का निधन हो गया। इससे साफ है कि करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ भारत छोड़ने की प्लानिंग कर रहीं थीं।













