Chandauli: चंदौली पुलिस का “ऑपरेशन बचपन” अभियान : भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को दिलाई नई राह

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

Chandauli: चंदौली आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत चलाए जा रहे “ऑपरेशन बचपन अभियान” के क्रम में दिए गए निर्देशों के क्रम में दिगम्बर कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक आपरेशन व रघुराज, क्षेत्राधिकारी चकिया के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर* ऑपरेशन बचपन अभियान चलाया जा रहा है। (Chandauli) जिसमें एएचटीयू टीम निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, का0 राम जी घुसिया,चन्द्र प्रकाश बाल श्रम अधिकारी चन्दौली,सौरभ सिंह NPO,राकेश यादव NPO द्वारा थाना चकिया क्षेत्र से 09 बच्चों को बाल भिक्षावृत्ति करते हुए पाया और उनको तत्काल बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया गया तथा बाल न्यायालय में पेश किया गया। (Chandauli) बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराये गये बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

WhatsApp Image 2025 09 19 at 5.17.01 PM

ये भी पढ़ें –Chandauli: चंदौली औद्योगिक इकाई पर हुआ मुकदमा, मचा हड़कंप

उक्त अभियान के तहत आज दिनांक 19.09.2025 को थाना चकिया क्षेत्र से 03 बच्चों को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराते हुए उनके परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया।
चंदौली पुलिस का यह अभियान समाज में बाल सुरक्षा एवं बच्चों को भिक्षावृत्ति से बचाने की दिशा में सराहनीय कदम साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें –भारत को तगड़ा झटका! H-1B वीजा की फीस आसमान छू गई, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें