Chandauli: जनपद चंदौली में हुआ एक दिवसीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

Chandauli: चंदौली वित्तीय वर्ष 2025-26 में युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, जनपद-चन्दौली द्वारा ग्रामीण युवाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने, प्रदेश की परम्परागत लोक संस्कृतियों की प्रस्तुति, ग्रामीण युवा कलाकारों को बदलते सांस्कृतिक परिवेश के सन्दर्भ में तैयार किये जाने हेतु एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन विधा-लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), कहानी लेखन, कविता लेखन, पेन्टिंग, डिक्लेमेशन में दिनांक 16 अक्टूबर, 2025 को स्थान-राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवसा के ऑडीटोरियम में कराया गया है। (Chandauli) उक्त आयोजित हो रहे कार्यक्रम/प्रतियोगिता में जनपद के समस्त विकास खण्डों तथा जनपद के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय एवं अर्द्धशासकीय शिक्षण संस्थानों तथा निजी संस्थानों से भी निपुण कलाकार प्रतिभाग किये । युवा उत्सव का शुभारंभ श्री संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख विकास खण्ड सदर द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत श्री धर्मेन्द्र कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द○ अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर किया। इस अवसर पर आगन्तुक कलाकारों का उत्साह वर्धन करते हुये मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने हेतु आवाहन किया गया ।

WhatsApp Image 2025 10 17 at 10.41.04 AM 1

जीवन को सुदूण एवं सुगम बनाने में कला का अपना महत्व है, कलाकार अनुभूतियों से भरा होता है बस उसमें निखर की आवश्यकता होती है। यही कलाकार समाज को एक नई दिशा भी प्रदान करते है। (Chandauli) अन्त में समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनाये देते हुये कार्यक्रम को आगे बढ़ाये जाने की कामना की। मुख्य अतिथि एवं आगन्तुक अतिथियों का स्वागत जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी द्वारा किया गया, जिसमें उन्होने आये हुये अतिथिगण का हार्दिक अभिनन्दन करते हुये जनपद के युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुये शतत् लगन एवं मेहनत से अपनी प्रतिभा में निखार लाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर किशोरी सशक्तीकरण एवं महिलाओं के हुनर को प्रदर्शित करने वाले प्रदर्शनों की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुये प्रतिभागी बालिकाओं को भी अपनी कला के साथ शिल्प कला में भी दक्ष होने की प्रेरण दी। (Chandauli) कार्यक्रम का संचालन प्रभारी युवा उत्सव श्री श्वेतांक मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी एवं मंच संचालन श्री रजनीश कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सकलडीहा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि एवं आई०टी० आई० संस्थान के प्रधानाचार्य श्री अजय कुमार, चिकित्सा प्रभारी श्री तिलक एवं जिला क्रीड़ा अधिकरी श्री कर्मवीर सिंह द्वारा विजेता उपविजेता कलाकारों को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकगीत कलाकार श्री राम यादव, सेवा निवृत्त व्यायाम प्रशिक्षक श्री मदन लाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री अनिश सिंह, सुनील कुमार, राजन कुमार, राहुल कुमार वर्मा, कनिष्ठ सहायक श्री अजीत कुमार पी०आर०डी० जवान श्री इन्द्रदेव कुमार भारती, राजेश यादव, अशोक कुमार, रमेश, इन्द्रदेव सिंह, विजय कुमार गौतम, भूजेन्द्र कुमार, उमेश, सुरेश प्रसाद, आदि लोग उपस्थित रहे। उक्त प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता कलाकारों का विवरण निम्नवत् है।

WhatsApp Image 2025 10 17 at 10.41.04 AM 1 1

ये भी पढ़ें –Sonbhadra: दीपावली के अवसर पर रोटरी क्लब रेणुकूट के सदस्यों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के साथ बिताए खुशियों के पल

लोकगीत – प्रयाग इण्टरनेशनल स्कूल कैली विकास खण्ड-चहनियां प्रथम स्थान, कहानी लेखन-रागिनी कुमारी सकलडीहा इण्टर कॉलेज सकलडीहा प्रथम्, कविता लेखन-हेना प्रथम्, लोकनृत्य में एसoवी०आर०एस० पंचफेडवा, मुगलसराय प्रथम स्थान, पेन्टिग आस्था यादव विकास खण्ड-सकलडीहा, भाषण में जुनेरा आईसा मुगलसराय प्रथम स्थान, सांइस मेला में रमजान अंसारी व लालबहादुर प्रथम स्थान प्राप्त किये। (Chandauli) उक्त विजेता कलाकारों को माह-नवम्बर, 2025 में मण्डल स्तरीय युवा उत्सव, वाराणसी में प्रतिभाग कराया जायेगा। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अगन्तुक कलाकारों, निर्णायकों का आभार जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा व्यक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें –Gujarat Cabinet Expansion Update: गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार से ‘नए युग’ का आगाज़! कुछ ही देर में 25 मंत्री लेंगे शपथ, कई दिग्गजों के नाम शामिल

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें