Barabanki: हैदरगढ़ में विकास कार्यों की सौगात, विधायक दिनेश रावत ने किया कई परियोजनाओं का लोकार्पण

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -रामनिवास पाल

Barabanki: बाराबंकी के हैदरगढ़ विकास खंड में विधायक दिनेश रावत ने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत द्वारा निर्मित कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में अन्नपूर्णा भवन, इंटरलॉकिंग सड़कें, डामर रोड और खड़ंजा निर्माण शामिल हैं, जिन्हें आम जनता को समर्पित किया गया।
आलापुर ग्राम पंचायत में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन किया गया। (Barabanki) इसी तरह, ग्राम हुसैनाबाद में 10 लाख रुपये की लागत से 180 मीटर इंटरलॉकिंग रोड और 18 लाख रुपये की लागत से 250 मीटर डामर रोड का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत शरीफाबाद के मल्लाहनपुरवा में 20 लाख रुपये की लागत से 900 मीटर खड़ंजा का निर्माण भी किया गया है।

WhatsApp Image 2026 01 03 at 11.52.44 AM

Also Read –Magh Mela 2026: माघ मेले में लापरवाही हुई तो… फुल एक्शन मोड में आए CM योगी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। (Barabanki) विधायक दिनेश रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब और किसानों के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है।

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर गांव में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिनमें नाली, सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। (Barabanki) विधायक ने यह भी कहा कि अन्नपूर्णा भवन जैसे सामुदायिक स्थल ग्रामीणों के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे।

WhatsApp Image 2026 01 03 at 11.52.43 AM edited 1

Also Read –Arjun Bijlani Wife Neha Swami: कौन हैं अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा, जानिए क्या करती हैं

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह मोनू, प्रधान राम सिंह, बाबूलाल यादव, महामंत्री रूपचंद चौरसिया, मंडल कोषाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें