Pilibhit News: पीलीभीत में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों की कार खाई में पलटी, दो की मौत

Facebook
X
WhatsApp

संवाददाता- हरिओम वर्मा

Pilibhit News: पीलीभीत जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे तीन युवकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर निवासी सरवन सिंह लाहौरिया के घर विवाह को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। (Pilibhit News) इसमें शामिल होने के लिए पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर मकरंदपुर निवासी जयदीप उर्फ दीपू, घुंघचाई थाना क्षेत्र के नवदिया बंकी स्थित बिजली फार्म निवासी हरमीत सिंह और थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव मैनाकोट निवासी लवजीत सिंह एक कार से पहुंचे थे।

Also Read –Shiv Thakare Marriage: शिव ठाकरे ने कर ली शादी सोशल मीडिया पर शेयर की फ़ोटो, जाने कौन है दुल्हनिया?

बताया गया कि रात करीब साढ़े आठ बजे तीनों युवक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से अपने घर लौट रहे थे। (Pilibhit News) इसी दौरान पूरनपुर-खुटार हाईवे पर कजरी निरंजनपुर के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों राहगीर मौके पर पहुंच गए। (Pilibhit News) राहगीरों की मदद से कार में फंसे युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।

सीएचसी में चिकित्सकों ने जयदीप उर्फ दीपू और हरमीत सिंह को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल लवजीत सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Also Read –Mahhi Vij Video: माही विज ने अपने और Nadim के रिश्ते की बताई सच्चाई, भड़की मीडिया पर कहा शर्म नहीं आती, देखें वीडियो

हादसे की सूचना पर थाना पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें