Barabanki: महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन सतर्क, लोधेश्वर धाम का निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार भास्कर

Barabanki: बाराबंकी। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने थाना रामनगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महाशिवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। (Barabanki) उन्होंने यात्रा मार्ग में पड़ने वाले पुलों एवं सड़कों की स्थिति, बैरिकेटिंग, वाहनों के रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों व पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Also Read –Varanasi Maha Shivratri 2026: हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजी काशी! महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के दरबार में टूटा रिकॉर्ड

इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर निरंतर प्रकाश व्यवस्था, पुलिस पिकेट की तैनाती एवं नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था से बचा जा सके।

Also Read –Nirahua Wife Video: पहली बार दिनेश लाल यादव संग दिखी उनकी पत्नी, जानिए कौन हैं व क्या करतीं हैं

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर अनिल कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। (Barabanki) प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से महाशिवरात्रि पर्व मनाएं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें