Deputy CM Brajesh Pathak: बटुक ब्राहमणों का सम्मान…, ‘चोटी खींचना महापाप’ वाले बयान के बाद ब्रजेश पाठक का फिर बड़ा दांव

Facebook
X
WhatsApp

Deputy CM Brajesh Pathak: राजधानी लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शंकराचार्य विवाद के बीच गुरूवार को बटुक ब्राह्मणों का सम्मान किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्नी के साथ अपने सरकारी आवास पर 101 बटुक ब्राह्मणों को तिलक लगाया, माला पहनाई और पुष्प वर्षा कर सम्मान किया और आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि परंपराओं का आदर और सम्मान समाज की जिम्मेदारी है। 101 बटुक ब्राह्मणों को बुला उनका आदर करना सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान का ही प्रतीक है।

Also Read –Lokesh Kanagaraj-Allu Arjun Film: लोकेश कनगराज की फिल्म से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक वायरल, देखिए यहां

ब्रजेश पाठक के इस कदम को ब्राह्मण समाज के बीच अपनी पकड़ को मजबूत करने और शंकराचार्य विवाद से उपजे असंतोष को कम करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही शंकराचार्य विवाद को लेकर विपक्ष लगातार पर यूपी सरकार पर हमलावर बनी हुई है। (Deputy CM Brajesh Pathak) ऐसे में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के इस कदम को डैमेज कंट्रोल भी कहा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बटुकों के शिखा (चोटी) खींचने जाने की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने इसे महाअपराध और महापाप बताया था।

Also Read –INDIA alliance Break: INDIA गठबंधन में महासंग्राम! संजय राउत का बड़ा वार, बोले- सिर्फ चुनाव में ही…

इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि शिक्षा खीचंने वालों को बड़ा पाप लगेगा। पुलिस को अगर बलप्रयोग करना था तो वह अन्य संसाधनों का भी प्रयोग कर सकती थी। किसी भी बटुक की शिखा को खींचना नहीं चाहिए था। (Deputy CM Brajesh Pathak) वहीं उपमुख्यमंत्री ने ब्राह्मण बटुकों की शिखा को खींचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की थी। (Deputy CM Brajesh Pathak) विदित हो कि मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद स्नान के लिए जा रहे थे, तभी प्रशासन ने उन्हें बिना पालकी के ही जाने के लिए कहा था। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया था।

https://youtu.be/6zBkrlN5RPc?si=yON4kvZ0rEk-a_cG

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें