रिपोर्ट- फिरोज कुरैशी
Maharashtra: महाराष्ट्र के Amravati जिले के Anjangaon Surji तालुका में स्थित एक कपास जिनिंग फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। अंजनगांव–दरियापुर महामार्ग पर बिहीगांव के पास स्थित सागर इंडस्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे फैक्ट्री में रखा कपास जलकर खाक हो गया और करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद आसपास के जिनिंग फैक्ट्री मालिकों, बिहीगांव और हथौड़ा गांव के स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की और काफी देर तक खुद ही हालात संभाले। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर मदद मिलती तो नुकसान कम हो सकता था।
Also Read –UP News: बाराबंकी में मंगलवार की साप्ताहिक परेड, एएसपी ने ली सलामी और दिए जरूरी निर्देश
सबसे बड़ी नाराजगी इस बात को लेकर है कि अग्निशमन दल समय पर मौके पर नहीं पहुंचा। (Maharashtra) अंजनगांव नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची, जबकि फैक्ट्री अंजनगांव से लगभग 4 किलोमीटर, Daryapur से 23 किलोमीटर और Paratwada से करीब 35 किलोमीटर दूर है। लोगों का आरोप है कि कई बार फोन करने के बावजूद तीनों जगहों से अग्निशमन की टीमें समय पर नहीं पहुंचीं, जिससे आग और ज्यादा फैल गई।
इस घटना में किसानों का भी बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि फैक्ट्री में सरकार द्वारा खरीदा गया सीसीआई (CCI) का कपास भी रखा हुआ था। अब किसानों को उम्मीद है कि सरकार उनकी भरपाई करेगी। (Maharashtra) वहीं फैक्ट्री मालिक ने भी सरकार से मुआवजे की मांग की है।
Also Read –Ramayana Teaser: रामायण का टीजर लॉन्च इवेंट हुआ कैंसिल, वजह बना इजरायल और ईरान का युद्ध
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि स्थानीय लोगों में चर्चा है कि तेज गर्मी, ज्यादा धूप या फिर शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है।
घटना के बाद इलाके में लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। (Maharashtra) अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार किसानों और फैक्ट्री मालिक के नुकसान की भरपाई के लिए क्या कदम उठाती है।















