UP News: बाराबंकी में मंगलवार की साप्ताहिक परेड, एएसपी ने ली सलामी और दिए जरूरी निर्देश

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार

UP News: बाराबंकी रिजर्व पुलिस लाइन्स में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड ग्राउंड में आयोजित इस परेड की सलामी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बाराबंकी श्री रितेश कुमार सिंह ने ली।

WhatsApp Image 2026 03 10 at 10.34.20 AM 1

Also Read –Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार की जीत से सहमे उद्धव ठाकरे? राज्यसभा चुनाव के बाद क्यों सता रहा है ‘धोखे’ का डर!

सलामी लेने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया और मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। (UP News) इस दौरान परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी कराई गई। साथ ही पुलिसकर्मियों के टर्न आउट की जांच करते हुए अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी कराई गई।

Also Read –Ramayana Teaser: रामायण का टीजर लॉन्च इवेंट हुआ कैंसिल, वजह बना इजरायल और ईरान का युद्ध

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों की परेड, अनुशासन तथा शारीरिक क्षमता की समीक्षा की और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। (UP News) इसके बाद आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच कर उन्हें अद्यावधिक रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें