Jalaun: कालपी (जालौन)। समाजवादी पार्टी से जुड़े युवा नेता और यूथ ब्रिगेड के पूर्व सचिव सैफ अली ने अपने राजनीतिक सफर को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनका राजनीति से जुड़ाव वर्ष 2016 में हुआ, जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। उसी दौरान उन्होंने पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा।
सैफ अली ने बताया कि उन्हें अपने नेता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने का अवसर मिला। (Jalaun) उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में अखिलेश यादव ने उन्हें एक महत्वपूर्ण सलाह दी थी। अखिलेश यादव ने कहा था कि पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें और उसके बाद पूरी तैयारी के साथ राजनीति में आगे बढ़ें।
सैफ अली के अनुसार उन्होंने अपने नेता की इस सलाह को गंभीरता से लिया और उसी मार्गदर्शन के अनुसार पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे। (Jalaun) उन्होंने कहा कि आज भी वह अपने नेता अखिलेश यादव के नक्शे कदम पर चलकर समाज और युवाओं के लिए काम करने की कोशिश कर रहे हैं।
Also Read –Adah Sharma On Allu Arjun: क्या Allu Arjun के साथ काम करना मुश्किल ? इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा
सैफ अली ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से समाजवादी विचारधारा से जुड़े हुए हैं और पार्टी के माध्यम से जनता की सेवा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका मानना है कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ समाज और राजनीति के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए, ताकि समाज के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ सके।














