Banda News: बांदा सर्राफा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Facebook
X
WhatsApp

Banda News: बबेरू कस्बे के दूल थोक मोहल्ले में शुक्रवार रात सर्राफा व्यवसायी तेज प्रकाश सोनी उर्फ पप्पू (45 वर्ष) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। (Banda News) मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 अप्रैल की शाम बबेरू थाना क्षेत्र में पूर्व परिचित व्यक्ति ने मामूली विवाद के चलते तेज प्रकाश सोनी को गोली मार दी थी। (Banda News) गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बबेरू ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Also Read –Rahul Gandhi on Ghazipur Incident: गाजीपुर दरिंदगी पर राहुल का वार: “न्याय माँगा नहीं छीना जाता है”, योगी-मोदी सरकार से पूछे कड़े सवाल!

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। (Banda News) घटनास्थल से शराब की बोतल और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया है, जिसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी हुई, जिसमें वह घायल हो गया। फिलहाल उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। (Banda News) हत्या की घटना के बाद गुस्साए परिजनों और सर्राफा व्यापारियों ने सीएचसी बबेरू में धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था।

Also Read –Shraddha Kapoor-Imran Khan Film: श्रद्धा कपूर संग Imran Khan करेंगे रोमांस, इस फिल्म के लिए आ रहें साथ

एसपी पलाश बंसल ने कहा कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई तेजी से की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष महेश कुमार सोनी ने भी घटना पर नाराजगी जताई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें