Lucknow News: यूपी में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर स्वामी प्रसाद मौर्य का हमला, सरकार पर संरक्षण देने का आरोप

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: लखनऊ अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं सरकार की उदासीनता को दर्शाती हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। (Lucknow News) हरदोई और गाजीपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार केवल औपचारिक कार्रवाई कर रही है। गाजीपुर में पीड़ित को आर्थिक सहायता तो दी गई, लेकिन मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि सख्त कदम उठाए जाएं।

Also Read –UP News: PM मोदी ने किया देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, CM योगी बोले- बदल जाएगा UP का भविष्य!

उन्होंने फतेहपुर के खागा क्षेत्र की घटना के बारे में कहा कि साधना मौर्य के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ, जबकि उसके पति को बंधक बना लिया गया। (Lucknow News) इस मामले में मुख्य आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ आरोपी सत्तारूढ़ दल से जुड़े हैं और उन्हें संरक्षण मिल रहा है।

इसके अलावा प्रतापगढ़, एटा और बुलंदशहर की घटनाओं का जिक्र करते हुए मौर्य ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कई मामलों में आरोपी अब भी फरार हैं। (Lucknow News) उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्ती नहीं दिखा रही, जिससे प्रदेश में गुंडाराज की स्थिति बन गई है।

Also Read –Rajasthan Royals: आरआर की शानदार जीत, अंकतालिका में तीसरा स्थान; वैभव के सिर सजी ऑरेंज कैप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। (Lucknow News) उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अपराधों पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो सरकार को जगाने के लिए बड़ा जनांदोलन किया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें