रिपोर्ट- उत्तम कुमार गुप्ता
UP News: सीतापुर जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। (UP News) तेज रफ्तार मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार थाना रामपुर कलां क्षेत्र के नयागांव निवासी कुतुबुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन रविवार 10 मई 2026 को करीब दोपहर 12 बजे अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 34 BV 8892 से महमूदाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शारदा नहर मोड़ के पास तेज रफ्तार मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
ये भी पढ़े –Drishyam 4 Movie: ‘दृश्यम 3’ के बाद आएगी Drishyam 4, एक्टर ने फैंस को दी खुशखबरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर बेहद भीषण थी, जिससे कुतुबुद्दीन सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। (UP News) आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। (UP News) घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में मिट्टी और बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ती रहती हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने ऐसे वाहनों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग की है।















