Yogi Cabinet Expansion: योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार संपन्न हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस विस्तार में संगठन और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश साफ नजर आई।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और सपा से भाजपा में आए मनोज पांडे को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वहीं, अजित सिंह पाल और सोमेंद्र तोमर ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री पद की शपथ ली।
इसके अलावा कृष्णा पासवान, कैलाश सिंह राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बीजेपी ने इस मंत्रिमंडल विस्तार के माध्यम से विभिन्न समाजों और क्षेत्रों को साधने की रणनीति अपनाई है। (Yogi Cabinet Expansion) नए मंत्रियों में ओबीसी, दलित, ब्राह्मण, जाट, लोधी, वाल्मीकि और पासी समाज के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अपने सामाजिक समीकरण को और मजबूत करने में जुटी है।
Also Read –UP News: महमूदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत
Yogi Cabinet Expansion: 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश
योगी सरकार का यह मंत्रिमंडल विस्तार आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। (Yogi Cabinet Expansion) बीजेपी इस कदम के जरिए प्रदेश के अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। वहीं, नए मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग मिलेंगे, इसकी घोषणा भी जल्द होने की संभावना है।















