Mamata Banerjee BJP clash: West Bengal की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने BJP पर उनकी पार्टी को तोड़ने के प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। अभिषेक बनर्जी पर कथित रूप से हमले के विरोध में 2 जून को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद ममता बनर्जी ने केंद्र और बीजेपी के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया है।
सोमवार को जारी एक वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी पार्टी बिना पुलिस की अनुमति, बिना मंच और बिना माइक के भी विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोलकाता में उन्हें प्रदर्शन करने से रोका गया तो वे दिल्ली जाकर विरोध दर्ज कराएंगी। ममता ने चुनौतीपूर्ण अंदाज में कहा कि अगर सरकार चाहे तो उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन वे अपनी आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगी।
Mamata Banerjee BJP clash: “जहां रोका जाएगा, वहीं धरने पर बैठ जाऊंगी”
ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करना हर राजनीतिक दल का अधिकार है। उन्होंने कहा, “यदि मुझे धरना देने की अनुमति नहीं मिलेगी तो मैं जहां रोकी जाऊंगी, वहीं बैठ जाऊंगी। मैं गिरफ्तारी के लिए भी पूरी तरह से तैयार हूं।”
TMC प्रमुख ने दावा किया कि अब तक उनके 10,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासनिक तंत्र का प्रयोग राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।
BJP पर पार्टी तोड़ने का आरोप
ममता बनर्जी ने BJP पर तगड़ा निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर गंभीर रूप से दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को पैसे का लालच दिया जा रहा है, जबकि अन्य को ED और CBI की कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “लोग डर के कारण खुलकर बोल नहीं पा रहे हैं। कई लोगों को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बीजेपी हमारी पार्टी को कमजोर करने की साजिश कर रही है।”
चुनावी धांधली के भी लगाए आरोप
अपने बयान में ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े किये। उन्होंने दावा किया कि कई सीटों पर चुनाव में गड़बड़ी हुई और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) से छेड़छाड़ की गई। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी ऐसी परिस्थितियों की शिकार रही हैं और मतगणना के दौरान उन्हें परेशान किया गया था।
Also Read –Ghaziabad News: गाजियाबाद के अवंतिका-2 अपार्टमेंट में तड़के लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
सुरक्षा हटाने का लगाया आरोप
TMC मुखिया ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी पर हमले से पहले उनकी सुरक्षा व्यवस्था कमजोर कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि उनकी अपनी सुरक्षा भी कम कर दी गई है। ममता का बड़ा दावा है कि जिन नेताओं को सुरक्षा की आवश्यकता है, उनकी सुरक्षा हटाकर उन्हें खतरे में डाला जा रहा है।
अब HC का दरवाजा खटखटाएगी TMC
ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले को कानूनी लड़ाई के माध्यम से भी आगे बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि कलकत्ता हाई कोर्ट के फिर से खुलने पर TMC अदालत का रुख करेगी। पार्टी सभी अवश्य दस्तावेज इकठ्ठा कर रही है और प्रभावित लोगों को कानूनी सहायता भी प्रदान की जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत के कुछ आदेशों का भी सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। साथ ही दावा किया कि उनके कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं, जबकि पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है।
बता दे, TMC और BJP के बीच तेजी से बढ़ते जा रहे राजनीतिक टकराव के बीच ममता बनर्जी का यह बयान पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए विवाद और बहस को जन्म दे सकता है।















