Aligarh News: जनपद पुलिस अब मनचलों और शोहदों के लिए काल बनकर टूट रही है। अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन के कड़े निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान-5 के दूसरे चरण में एंटी रोमियो टीमों ने कमर कस ली है। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का नारा बुलंद करते हुए। (Aligarh News) महिला पुलिस की टोलियां अब बाजार, कोचिंग सेंटर, पार्क, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूम-घूमकर ‘रोमियो’ का इलाज कर रही हैं।
अलीगढ टीम की दीदियां गलियों से लेकर गांव तक चौपाल लगाकर बहन-बेटियों को ‘डिजिटल हथियार’ थमा रही हैं। (Aligarh News) महिलाओं को बताया जा रहा है। कि छेड़छाड़ हो या कोई दिक्कत, तुरंत वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, यूपी-112, CM हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181 डायल करो। साथ ही व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी पुलिस सतर्क है। एक कॉल पर ‘सिंघम’ हाजिर होगा।
अलीगढ थानों की महिला बीट अधिकारी और महिला सुरक्षा विशेष दल गांव-गांव जाकर स्कूल-कॉलेज की लड़कियों से सीधी बात कर रही हैं। (Aligarh News) उन्हें सेल्फ डिफेंस से लेकर कानून की ताकत तक समझाई जा रही है। मकसद साफ है: “डरना नहीं, लड़ना है” का मंत्र देकर हर बेटी को इतना सशक्त बनाना कि मनचले रास्ता बदल लें।
Also Read –Sonbhadra News: चोपन थाना क्षेत्र में रेल हादसा, 42 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही गई जान
अलीगढ़ पुलिस का ये संदेश लाउड एंड क्लियर है: सार्वजनिक जगहों पर गलत नीयत से घूमने वालों की अब खैर नहीं। मिशन शक्ति की ‘शक्तियां’ हर चौराहे पर तैनात हैं। और महिलाओं के लिए 24×7 सुरक्षा का वादा कर रही हैं।















