Peddi First Review: साउथ के प्रसिद्ध एक्टर जिनकी फिल्म RRR ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। अब वो अपनी फिल्म Peddi की वजह से सुर्खिया बटोर रहे हैं। Peddi फिल्म का गाना चिकरी चिकरी जबसे रिलीज हुआ है। उस समय से ही वो काफी ज्यादा चर्चा में है। फिल्म की रिलीज डेट में लगातार बदलाव के बाद अब जाकर राम चरण की फिल्म Peddi की रिलीज डेट 4 जून 2026 तय की गई है। Peddi फिल्म का प्रीमियर 4 जून 2026 को होगा। इस साल की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्मों में शामिल Peddi को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में राम चरण, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु और जगपति बाबू अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालहि में फिल्म का दमदार ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म की रिलीज से पहले ही उसका फर्स्ट रिव्यू आ गया है। चलिए जानते हैं कैसी है राम चरण की फिल्म पेड्डी
Peddi First Review: पेड्डी मूवी फर्स्ट रिव्यू
Peddi Movie के ट्रेलर में राम चरण तीन अलग-अलग खिलाड़ी अवतारों- क्रिकेटर, धावक और पहलवान के रूप में नजर आए। उनके इस बदलाव ने दर्शकों को प्रभावित किया और यह दिखाया कि उन्होंने इस किरदार के लिए कितनी मेहतन की है। (Peddi First Review) फिल्म में राम चरण एक ऐसे खिलाड़ी की भूमिका में नजर आएंगे। जो अलग-अलग खेलों में हाथ आजमाने के बाद अपनी असली पहचान हासिल करता है। यह किरदार कई वास्तविक खिलाड़ियों की प्रेरणादायक यात्राओं से प्रेरित है। जैसे महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में आने से पहले फुटबॉल खेलते थे। और सचिन तेंदुलकर क्रिकेट में आने से पहले टेनिस खेलना पसंद करते थे। Peddi Movie बदलाव, महत्वाकांक्षा और खेल भावना की एक प्रेरक कहानी पेश करती है।
Also Read –Salman Khan Kala Hiran Movie: काला हिरण मूवी किसने बनाई? जिसपर सलमान खान ने किया केस, जाने
निर्माता वेंकेट सतीश किलारू द्वारा निर्मित ये फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ भाषाओं में बन रही है। (Peddi First Review) उप्पेना के निर्देशक बुची बाबू सना ने पेड्डी मूवी का निर्देशन किया है। सेंशर बोर्ड द्वारा फिल्म को सर्टिफिकेट दिए जाने के बाद फिल्म की कुल लंबाई 189 मिनट के करीब है। सेंशर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से पहले फिल्म में कई बदलाव किए हैं।
राम चरण जोकि फिल्म में लीड रोल में हैं। उन्होंने फिल्म के बात की है और फिल्म के मुख्य बिंदुओं की समीक्षा की है। (Peddi First Review) जब निर्देशक ने पूछा- फिल्म में आपका पसंदीदा एपिसोड कौन-सा है। राम चरण ने कहा कि आखिरी के 40 मिनट पेड्डी की ही कहानी दोहराते हैं। उस एपिसोड में कई ट्वीस्ट थे। वहीं मेरा पसंदीदा है। उप्पेना का क्लाइमेंक्स ट्विस्ट उससे सौ गुना ज्यादा रोमांचक है। बूचीबाबू ने बताया कि दिल्ली वाले एपिसोड में राम चरण को देखकर उनकी आँखों में आँसू आ गए।
फिल्म के निर्देशक ने कहा कि- कहानी में जब ऐसी स्थिति आती है तो ऐसा लगता है कि वीरता कम हो जाती है। (Peddi First Review) लेकिन इस कहानी में वीरता 50 गुना बढ़ जाती है। पेड्डी एक्शन, कुश्ती या क्रिकेट नहीं, बल्कि एक भावना है। बहुत से लोग छोटी-छोटी बातों पर उदास हो जाते हैं। पेड्डी मौजूदा दौर के लिए एक प्रेरणादायक चरित्र है। उसको किताबों में होना चाहिए था। पेड्डी आपको हंसाएगी, रूलाएगी और भावुक कर देगी। वह आपके दिलों में बस जाएगी। पेड्डी मूुवी को लेकर उनकी इस प्रतिक्रिया दर्शकों के दिलों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।















