Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज यानी 1 july 2026) बुधवार को 53 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर राजनीतिक शिष्टाचार का परिचय दिया। इस मौके पर अखिलेश यादव के राजनीतिक सफर, निजी जीवन और उनके चर्चित निकनेम ‘टीपू’ को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री का यह संदेश राजनीतिक मतभेदों से इतर लोकतांत्रिक परंपराओं और शिष्टाचार का प्रतीक माना जा रहा है।
Also Read –Siya Goyal News: पुणे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पहले से केतन को सिया पर था शक! पूछी थी यह बात
10 साल बाद सत्ता में वापसी की चुनौती
अखिलेश यादव के सामने इस वक़्त सबसे बड़ी चुनौती समाजवादी पार्टी को फिर से उत्तर प्रदेश की सत्ता तक पहुंचाना है। साल 2017 में अपने हाथ से सत्ता गंवा देने के बाद से सपा लगातार वापसी का प्रयास कर रही है। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है और इसकी कमान खुद अखिलेश यादव संभाल रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि होने वाले चुनाव अखिलेश यादव के राजनीतिक करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
Also Read –Alpha First Review: औसत से भी खराब एक्शन थ्रिलर फिल्म, अल्फा का आया पहला रिव्यू
सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड
अखिलेश यादव ने साल 2012 में समाजवादी पार्टी को बड़ी जीत दिलाई थी। इसके बाद पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सभी को हैरान करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का बड़ा निर्णय लिया। उस वक़्त अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने थे।
साल 2012 से 2017 तक उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड बहुमत हासिल किया और समाजवादी पार्टी सत्ता से बाहर हो गई।
कैसे पड़ा ‘टीपू’ नाम?
लंबे वक़्त तक उन्हें टीपू नाम से ही पुकारते रहे।
पढ़ाई से लेकर राजनीति तक का सफर
अखिलेश यादव ने अपनी शुरुआती शिक्षा सैफई और इटावा से की। इसके बाद उन्होंने राजस्थान के धौलपुर मिलिट्री स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने कर्नाटक की मैसूर यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। राजनीति
साल 2000 में उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा। इसके बाद वे लगातार समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल होते गए और बाद में पार्टी की कमान भी उनके हाथों में आ गई।
खेलों के प्रति हमेशा रहा खास लगाव
राजनीति के अलावा अखिलेश यादव को खेलों में भी गहरी रुचि रही है। स्कूल के दिनों से ही उन्हें फुटबॉल और क्रिकेट खेलना पसंद था। फुटबॉल खेलते वक़्त लगी चोट के कारण उनकी नाक की हड्डी प्रभावित हुई थी, जिसके निशान आज भी दिखाई देते हैं।
एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया था कि डॉक्टरों ने नाक का ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने इसकी आवश्यकता नहीं समझी क्योंकि उनकी पत्नी डिंपल यादव उन्हें पहले ही उसी रूप में पसंद कर चुकी थीं।
अखिलेश यादव कई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों, खसकर पेले और डिएगो माराडोना के प्रशंसक भी माने जाते हैं। उनके राजनीतिक भाषणों में भी हमेशा से फुटबॉल और क्रिकेट का जिक्र सुनने को मिलता है।
कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। मुरादाबाद में सांसद रुचि वीरा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने 53 फीट लंबा साइकिल के चुनाव चिन्ह के आकार का विशेष केक काटा।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के लंबे, स्वस्थ और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। कई स्थानों पर रक्तदान शिविर, पौधारोपण, गरीबों को भोजन वितरण और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
आगामी चुनावों पर टिकी नज़रें
अखिलेश यादव का जन्मदिन आज ऐसे वक़्त पड़ा है जब उत्तर प्रदेश की राजनीति आगामी विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ रही है। समाजवादी पार्टी उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार के रूप में प्रस्तुत कर रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की तैयारी में है।
ऐसे में आगामी महीनों में उत्तर प्रदेश की राजनीति और भी दिलचस्प होने की संभावना है, जहां अखिलेश यादव के नेतृत्व, चुनावी रणनीति और जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता की बड़ी परीक्षा होगी।











