UP Weather Alert: अगले 2 घंटों में UP में Monsoon का दिखेगा तगड़ा प्रभाव, कई जिलों में भारी वर्षा और आंधी का अलर्ट जारी

Facebook
X
WhatsApp

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद मानसून सक्रिय होता नज़र आ रहा है और प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिलने वाली है। आज बुधवार (1 जुलाई 2026) को मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा, तेज आंधी, आकाशीय बिजली और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का बड़ा अलर्ट जारी किया है। (UP Weather Alert) भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिनों में मानसून पूरे उत्तर प्रदेश को अपनी चपेट में ले लेगा, जिससे ज्यादातर जिलों में व्यापक अच्छी-खासी वर्षा होने की संभावना है।

Also Read –Toxic Movie Trailer: टॉक्सिक Movie के मेकर्स ने जारी किया एक्ट्रेस पर आधारित ट्रेलर, जाने कब आएगी टॉक्सिक

UP Weather Alert: कई जिलों में Orange Alert जारी

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक यूपी के बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली सहित आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए Orange Alert जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बादलों की तेज गर्जना की भी आशंका जताई गई है।

इसके अलावा बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में भी मानसून का प्रभाव देखने को मिलेगा। बांदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी, ललितपुर, प्रयागराज, कौशांबी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर (भदोही), जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और अंबेडकर नगर में भी गरज-चमक के साथ वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Also Read –Alpha First Review: औसत से भी खराब एक्शन थ्रिलर फिल्म, अल्फा का आया पहला रिव्यू

पश्चिमी और मध्य UP में Yellow Alert

मौसम विभाग ने पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात और फतेहपुर में अच्छी-खासी वर्षा की संभावना है।

वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, प्रतापगढ़, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद में भी गरज-चमक के साथ तेज वर्षा और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

वर्षा से तापमान में भारी गिरावट

बीते मंगलवार को हुई मानसूनी वर्षा के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा वर्षा बरेली में 157 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि ललितपुर में 106 मिमी, लखीमपुर खीरी में 99.4 मिमी, अयोध्या में 69 मिमी और अंबेडकर नगर में 66 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

हालांकि, आगरा अभी भी प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरदोई में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

किसानों और आम लोगों के लिए भी बड़ी राहत की खबर

मानसूनी वर्षा ने किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है। धान सहित खरीफ फसलों की बुवाई के लिए यह वर्षा बेहद लाभदायक मानी जा रही है। वहीं लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, जिससे जनजीवन सामान्य होता नज़र आ रहा है।

मौसम विभाग की सलाह

भारतीय मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खासतौर से सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। तेज हवाओं और भारी वर्षा के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें तथा ज़रूरी यात्रा करने से बचें। प्रशासन को भी संभावित जलभराव और तेज हवाओं से निपटने के लिए सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें