WhatsApp Accounts Under Review: WhatsApp ने भारत समेत कई देशों में यूजर्स के अकाउंट 24 घंटे के लिए किए Under Review, कंपनी ने बताई वजह

Facebook
X
WhatsApp

WhatsApp Accounts Under Review: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर सोमवार रात अचानक बड़ी संख्या में यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत सहित कई देशों के हजारों यूजर्स के अकाउंट बिना किसी पूर्व सूचना के ‘Under Review’ में डाल दिए गए। इस दौरान प्रभावित यूजर्स न तो मैसेज भेज पाए और न ही ऐप की दूसरी सेवाओं का इस्तेमाल कर सके। घटना के बाद सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ आ गई। लाइवअपडेट

WhatsApp Accounts Under Review: स्क्रीन पर दिखा 24 घंटे की समीक्षा का संदेश

प्रभावित यूजर्स की स्क्रीन पर एक नोटिफिकेशन दिखाई दिया, जिसमें बताया गया कि उनके अकाउंट की गतिविधि और डिवाइस की जानकारी की समीक्षा की जा रही है। कंपनी के मुताबिक यह जांच इस बात की पुष्टि करने के लिए होती है कि यूजर ने WhatsApp की Terms of Service का उल्लंघन तो नहीं किया है।

Also Read –Lucknow News: लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत, जांच में जुटी पुलिस

संदेश में यह भी कहा गया कि सामान्य तौर पर यह समीक्षा प्रक्रिया 24 घंटे के भीतर पूरी हो जाती है।

बिना वजह बंद हुए अकाउंट, यूजर्स ने जताई नाराजगी

कई यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने केवल आधिकारिक WhatsApp ऐप का ही इस्तेमाल किया है और फिर भी उनका अकाउंट समीक्षा के लिए रोक दिया गया। कुछ लोगों ने कहा कि उनका पूरा व्यवसाय WhatsApp पर निर्भर है, ऐसे में अचानक सेवाएं बंद होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और अन्य माध्यमों पर यूजर्स ने सवाल उठाए कि आखिर बिना किसी चेतावनी के अकाउंट समीक्षा में क्यों डाल दिए गए। शब्दकोशऔर विश्वकोश

Also Read –US Iran News: ईरान पर अमेरिका ने रोके बड़े हमले, डोनाल्ड बोले- ‘डील हुई तो रद्द रहेंगे एयर स्ट्राइक’

WhatsApp ने क्या कहा?

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए WhatsApp के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी PTI से कहा,

“हम अपनी सेवा का दुरुपयोग करने वालों से निपटने और अन्य उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खातों पर कार्रवाई करते रहते हैं। कभी-कभी हमसे गलती भी हो जाती है और यदि ऐसा होता है, तो हम उसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश करते हैं ताकि लोग दोबारा चैट कर सकें।”

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा और प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकने के लिए ऐसी समीक्षा प्रक्रिया समय-समय पर की जाती है।

रात 8 बजे के आसपास शुरू हुई समस्या

यूजर्स के अनुसार यह समस्या सोमवार रात करीब 8 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू हुई। भारत के अलावा कई अन्य देशों से भी ऐसी शिकायतें सामने आईं। समीक्षा के दौरान प्रभावित यूजर्स WhatsApp की किसी भी सुविधा का उपयोग नहीं कर पा रहे थे, जिससे व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों तरह के संचार पर असर पड़ा।

हालांकि, कंपनी ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह किसी तकनीकी गड़बड़ी का परिणाम था या बड़े स्तर पर चलाए गए सुरक्षा जांच अभियान का हिस्सा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें