Chandauli News: पुलिस मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी शेरू अंसारी घायल, साथी भी गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News: चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी बदमाश शेरू अंसारी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसका साथी सोनू अंसारी, जो जंगल की ओर भाग गया था, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे भी दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार चकिया पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।

Also Read –Lock Upp Season 2 Sherya Kalra Net Worth: लॉक अप सीजन 2 विनर Shreya Kalra कितनी अमीर हैं और कितनी मिली उनको प्राइज मनी

पुलिस का दावा है कि पीछा किए जाने पर शेरू अंसारी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शेरू के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी सोनू अंसारी जंगल की ओर भाग निकला, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ ही देर में उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक शेरू अंसारी इलिया थाना क्षेत्र का वांछित अपराधी था और वर्ष 2025 से उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

Also Read –Lucknow News: लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत, जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, दो कारतूस तथा बदमाशों द्वारा इस्तेमाल की जा रही बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल शेरू अंसारी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संयुक्त कार्रवाई को चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें