Parliament Monsoon Session: छात्र प्रदर्शन और राम मंदिर दान विवाद पर आज फिर हंगामे के आसार, लोकसभा में पेश होंगे दो अहम बिल

Facebook
X
WhatsApp

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में शुक्रवार को भी हंगामेदार कार्यवाही होने के आसार हैं। छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई और अयोध्या के राम मंदिर में मिले दान में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसके साथ ही लोकसभा में एमएसएमई संशोधन विधेयक समेत कई अहम विधेयकों पर चर्चा और पारित कराने की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है।

Parliament Monsoon Session: मकर द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन

संसद के दोनों सदनों के विपक्षी सांसद शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे संसद भवन के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह फैसला विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक में लिया गया है। विपक्ष छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध करेगा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मुद्दे पर संसद में बयान देने की मांग करेगा।

Also Read –Tarun Tejpal Convicted: लिफ्ट कांड केस में तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, बॉम्बे HC ने पलटा फैसला, सुनाई 10 साल की कैद और…

सुबह 10 बजे होगी विपक्ष की रणनीति बैठक

विरोध प्रदर्शन से पहले सुबह 10 बजे लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक होगी। इस बैठक में मानसून सत्र के बाकी दिनों के लिए साझा रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक के बाद विपक्षी सांसद 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर में मिले दान में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे पर संसद परिसर के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे।

लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक समेत कई अहम बिल

लोकसभा की कार्यसूची के अनुसार शुक्रवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पर चर्चा और पारित कराने की प्रक्रिया होगी।

Also Read –Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में जानिए कौन-से एक्स कंटेस्टेंट आएंगे नजर, नया प्रोमों जारी

एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी यह संशोधन विधेयक सदन में पेश करेंगे। यह विधेयक पहले ही राज्यसभा से पारित हो चुका है।

कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास पर भी आएगा निजी विधेयक

कांग्रेस सांसद शशि थरूर कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास, पुनर्स्थापन, उनकी संपत्तियों की सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से संबंधित एक निजी सदस्य विधेयक पेश करेंगे।

इसके अलावा कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मछुआरों के लिए कल्याण बोर्ड और कल्याण कोष बनाने संबंधी विधेयक पेश करेंगे।

वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी जम्मू-कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट, 1978 में संशोधन से जुड़ा निजी विधेयक सदन में पेश करेंगे।

संसद में जारी रह सकता है गतिरोध

लोकसभा और राज्यसभा दोनों में शुक्रवार को भी विपक्ष के हंगामे की संभावना है। विपक्ष छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर दान विवाद पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान तथा इन मुद्दों पर तत्काल चर्चा की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाए रखने की तैयारी में है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें