Barabanki News: चाय-पान की दुकानों पर 2027 के चुनावी गणित, जमीनी हकीकत में गड्ढों में तब्दील पुल और सड़कें

Barabanki News: चाय-पान की दुकानों पर 2027 के चुनावी गणित, जमीनी हकीकत में गड्ढों में तब्दील पुल और सड़कें
Facebook
X
WhatsApp

जिला- बाराबंकी
संवाददाता- रानू सिंह

Barabanki News: विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट के बीच चौराहों, पान की गुमटियों और चाय की दुकानों पर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। कहीं संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हो रही है तो कहीं विधायकों की जीत-हार के समीकरण लगाए जा रहे हैं। लेकिन इन चर्चाओं से इतर अगर जमीनी हकीकत पर नजर डालें तो क्षेत्र की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां करती है।

निंदूरा ब्लॉक क्षेत्र के बड्डूपुर स्थित कल्याणी नदी/शारदा नहर पुल इन दिनों बदहाली का शिकार है। पुल पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरने से राहगीरों के लिए खतरा और बढ़ गया है। यह पुल महज एक आवागमन का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ने के साथ जिला मुख्यालय और तहसील तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग भी है।

ओवरलोड डंपरों की आवाजाही से हादसे का खतरा

WhatsApp Image 2026 08 08 at 3.32.30 PM

पुल की जर्जर हालत के बीच दिन-रात भारी वाहनों और ओवरलोड डंपरों की आवाजाही लोगों की चिंता बढ़ा रही है। गड्ढों में जलभराव होने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी और ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही पुल की स्थिति को और खराब कर रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत और भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभावी निगरानी नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

चुनावी दावों के बीच विकास के सवाल

एक ओर चाय-पान की दुकानों पर 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक समीकरणों पर बहस चल रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रही है। जर्जर पुल और खराब सड़कें क्षेत्र के विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं।

अब सवाल यह है कि चुनावी चर्चाओं और राजनीतिक दावों से आगे बढ़कर जनता की इस गंभीर समस्या पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नजर कब पड़ेगी? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं, या फिर समय रहते पुल की मरम्मत और मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे?

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें