UP News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और हिंदू समाज को एकजुट करने पर बनेगी नई रणनीति

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -प्रवीण सिंह चंदेल

UP News: गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने व राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज जी की पुण्यतिथि के बहाने बृहद हिंदू समाज को एकजुट करने की मंशा से श्री सिध्देश्वर सिद्ध पीठ झांसी की क्रांतिकारी धरती पर आचार्य डॉ.हरिओम पाठक जी के संयोजकत्व में आयोजित 16 अगस्त की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में एक नई रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। उक्त बातें विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गोरखनाथ मंदिर में हिंदुत्व पुनर्जागरण अभियान के महानायक गोरक्षपीठाधीश्वर लोक सन्यासी महंत योगी आदित्यनाथ महाराज जी से मिलने के पश्चात कही ।

भिखारी प्रजापति ने कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज जी के आशीर्वाद व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह द्वारा ध्वजारोहण तथा धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य डॉ.हरिओम पाठक द्वारा दीप प्रज्जवलन से इस ऐतिहासिक बैठक का शुभारंभ होगा।

बैठक में श्री कृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज जी की पुण्यतिथि को राष्ट्रव्यापी बनाने, मेंनबॉडी व प्रकोष्ठों में सामंजस्य बनाने तथा अयोध्या में प्रांतीय अधिवेशन कराने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक को ऐतिहासिक बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, उमेश प्रजापति, संत राम पेंटर ,मोहित सिंह परिहार तथा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा शर्मा कौशिक ,अखिलेश मिश्रा , प्रवीण सिंह चंदेल, इंन्द्रदीप जैन, शरद परमार, राजेंद्र शर्मा, श्री श्री १००८ महामंडलेश्वर माँ किरन नंदगिरी ,श्रीवंत तिवारी, संगीता मिश्रा दिन रात एक किए हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं लोक सन्यासी गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज जी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, जनार्दन मिश्रा, डॉ विनय कुमार मल्ल तथा सुरेन्द्र सिंह सोलंकी शामिल रहे।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें