Independence Day 2026: लाल किले के समारोह से लगातार दूसरी बार खरगे-राहुल गांधी नदारद

Facebook
X
WhatsApp

Rahul Gandhi Kharge Red Fort: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लाल किले पर आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए। लगातार दूसरे साल दोनों कांग्रेस नेताओं की समारोह से गैरमौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। राजनीति

हालांकि, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Independence Day 2026: 2024 में सीट को लेकर हुआ था विवाद

राहुल गांधी की 2024 में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सीटिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है, लेकिन लाल किले के समारोह में वह दूसरी आखिरी पंक्ति में बैठे नजर आए थे।

Also Read –Indira Gandhi Fidel Castro Hug Viral Photo: राहुल के ‘हग पॉलिटिक्स’ बयान पर भयंकर घमासान! BJP ने शेयर कीं इंदिरा गांधी और कास्त्रो की पुरानी तस्वीरें

कांग्रेस ने इसे राहुल गांधी और देश की जनता का अपमान बताते हुए सवाल उठाए थे। पार्टी का कहना था कि प्रोटोकॉल के अनुसार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को ऐसे महत्वपूर्ण राजकीय समारोहों में आगे की पंक्ति में स्थान दिया जाता है।

वहीं, समारोह का आयोजन करने वाले रक्षा मंत्रालय ने सीटिंग व्यवस्था का बचाव करते हुए कहा था कि कार्यक्रम में ओलंपिक खिलाड़ियों को जगह देने के लिए व्यवस्था में बदलाव किया गया था।

Also Read –80th Independence Day 2026: PM मोदी का लाल किले ऐलान, युवाओं के लिए चलेगा ‘Search Hunt’ अभियान, उभरेंगे अच्छे खिलाड़ी

लगातार दूसरी बार गैरमौजूदगी पर सियासी चर्चा

इस साल भी खरगे और राहुल गांधी के लाल किले के समारोह में शामिल नहीं होने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों नेता केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ संसद और सार्वजनिक मंचों पर लगातार मुखर रहे हैं।

हालांकि, समारोह में अनुपस्थित रहने के बावजूद दोनों कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें