UP News: राज्य पुरस्कार से सम्मानित इंचार्ज प्रधानाध्यापिका उषा सिंह का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

UP News : शहाबगंज, चंदौली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रीमती उषा सिंह को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर शिक्षा मित्रों एवं शिक्षक पदाधिकारियों ने उनके विद्यालय पहुंचकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। राज्य स्तर पर सम्मान मिलने से विद्यालय परिवार के साथ-साथ विकास खंड शहाबगंज के शिक्षक एवं शिक्षामित्र परिवार में भी खुशी और गर्व का माहौल है।

इस अवसर पर शिक्षक पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीमती उषा सिंह ने अपनी मेहनत, लगन, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण से विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। (UP News) उनके कार्यों और उपलब्धियों को राज्य स्तर पर पहचान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उषा सिंह का सम्मान अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

Also Read –UP News: शिक्षकों ने विधायक को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, स्वजन के निधन पर 15 दिन विशेष अवकाश की उठी मांग

शिक्षक एवं शिक्षामित्र प्रतिनिधियों ने श्रीमती उषा सिंह को राज्य पुरस्कार प्राप्त करने पर पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। (UP News) साथ ही कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और सकारात्मक प्रयासों से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं मार्गदर्शन मिल रहा है।

स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में भूपेंद्र कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष वाराणसी, मनोज तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष शहाबगंज, सैयद यूनुस, ब्लॉक प्रवक्ता शहाबगंज, बृजमोहन सिंह, ब्लॉक महामंत्री शहाबगंज, दीनदयाल सिंह, जिला महामंत्री S3, ओमप्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं शिक्षक संघ की ओर से सदानंद दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष चकिया, राजेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष शहाबगंज, वरिष्ठ शिक्षक प्रतिनिधि इमरान अली, अतुल श्रीवास्तव और रामाश्रय प्रसाद ने भी श्रीमती उषा सिंह को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

Also Read –US Attacks Iran Wedding: अमेरिका ने ईरान में शादी के पंडाल पर दागी मिसाइलें, एक बच्चे समेत 5 की मौत

शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य पुरस्कार से सम्मानित होना श्रीमती उषा सिंह की व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ पूरे विकास खंड शहाबगंज के शिक्षक एवं शिक्षामित्र परिवार के लिए गर्व और गौरव का विषय है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें