Sofiya Hayat On Salman Khan: सलमान खान पाखंडी और मूर्ख है, बिग बॉस की इस एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

Facebook
X
WhatsApp

Sofiya Hayat On Salman Khan: सलमान खान जोकि बॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेता हैं और भारतीय टीवी जगत के सबसे चर्चित शो बिग बॉस के होस्ट भी हैं। बता दे कि सलमान खान बिग बॉस को 16 सालों से होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस के दौरान कई ऐसे कंटेस्टेंट आए, जिनसे सलमान खान की भी भिड़त हो गई। कई कंटेस्टेंट ऐसे भी थे, जिनको सलमान खान ने अपने ही शो से बाहर कर दिया। जिसमें प्रियंका जग्गा एक ऐसी कंटेस्टेंट थी। जिनको सलमान खान ने कहा कि यदि वो दुबारा बिग बॉस या कलर्स के किसी शो में नजर आई, तो मैं फिर काम नहीं करूंगा। अब सलमान खान बिग बॉस 20 होस्ट कर रहे हैं। इन सबके बीच बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने सलमान खान पर आरोप लगाया है।

Also Read –Drone Hits LPG Tanker: होर्मुज में शुरू हुआ तबाही का काउंटडाउन! LPG टैंकर पर ड्रोन हमला, 19 क्रू में 9 भारतीय भी थे शामिल

Sofiya Hayat On Salman Khan: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने सलमान खान को कहा मूर्ख

सोफिया हयात जो इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। वो एक मॉडल और एक्ट्रेस भी हैं। हालहि में उन्होंने रोहित शर्मा को लेकर ऐसा खुलासा किया। जिसकी वजह से रोहित शर्मा और उनका रिश्ता सुर्खियों में रहा। इन सबके बीच अब जाकर सोफिया हयात ने सलमान खान के बारे में एक ट्वीट किया है। जोकि काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोफिया हयात ने X पर एक पोस्ट लिखकर विवाद को फिर से हवा दे दी है, जिसमें उन्होंने सलमान खान को “पाखंडी मूर्ख” कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिग बॉस में रहने के दौरान सलमान ने उनके शरीर और चेहरे की आलोचना की, जबकि गौहर खान की खूबसूरती की तारीफ की। इन टिप्पणियों ने प्रशंसकों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है, जिसमें कई लोग सोफिया के दावों पर चर्चा कर रहे हैं और बिग बॉस के पुराने पलों को याद कर रहे हैं।

Also Read –UP Politics: मायावती फिर होंगी मुख्यमंत्री! 2027 में दोहराएंगी 2007 का इतिहास; चुनने होंगे ये तीन रास्ते

उसके अलावा सलमान खान को लेकर सोफिया हयात ने एक्स पर कल एक और पोस्ट किया जिसमें लिखा- हमें सलमान की शक्ल-सूरत की आलोचना नहीं करनी चाहिए। वो बहुत अच्छे दिखते हैं, मुझे उनकी शक्ल-सूरत से कोई आपत्ति नहीं है, जो भी ऐसा कहता है वो संकीर्ण सोच का शिकार है। उम्र एक वरदान है। दुनिया पर 20 साल के युवाओं का राज नहीं चलता।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें