PM Modi latest statement: CEC ज्ञानेश कुमार विवाद के बीच PM मोदी बोले- मेरी जिंदगी लोगों के आशीर्वाद से चली

Facebook
X
WhatsApp

PM Modi latest statement: चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष के हमले तेज होने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सबसे बड़ी ताकत लोगों से मिलने वाले आशीर्वाद को बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी जिंदगी लोगों के आशीर्वाद से चली है और यही उनके लिए सबसे बड़ी ऊर्जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ में शामिल प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। इस दौरान यात्रा में शामिल प्रतिभागी मध्य प्रदेश के देवास में मौजूद थे।

Also Read –Swara Bhasker: कहां जा रहीं स्वरा भास्कर? सोशल मीडिया पर भावुक होकर लिखा- गुड बाय

यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन और निर्वाचित जनप्रतिनिधि के तौर पर उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर निकाली जा रही है। इसमें अलग-अलग राज्यों के युवा हिस्सा ले रहे हैं।

PM Modi latest statement: ‘सेवा ही शासन व्यवस्था और संस्कारों का मूल भाव’

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात से लेकर दिल्ली तक सेवा उनकी शासन व्यवस्था और संस्कारों का मूल भाव रही है। उन्होंने कहा कि जब शासन के केंद्र में सेवा का भाव होता है, तो हर नीति में नागरिक को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दिखाई देता है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में चाहे कितनी भी बड़ी सत्ता क्यों न मिले, मूल मार्ग सेवा का ही रहना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यक्ति कितना भी ऊंचा पद हासिल कर ले, उसे सेवा के रास्ते से विचलित नहीं होना चाहिए।

Also Read –Etah News: ‘बुलाई थी बैठक, हो गई कुश्ती’, एटा-कासगंज विवाद पर अखिलेश यादव को ओपी राजभर ने घेरा

पीएम मोदी ने ‘सेवा यात्रियों’ से लोगों की सेवा को अपना मुख्य उद्देश्य बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा भाव से किए गए कामों को लोग लंबे समय तक याद रखते हैं और सेवा करने वालों को जनता का आशीर्वाद मिलता है।

‘आशीर्वाद से ही चली मेरी जिंदगी’

प्रधानमंत्री ने अपने राजनीतिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों का आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ऊर्जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘सेवा भाव से किया गया हर काम लोग याद रखते हैं। लोग आशीर्वाद देते हैं। मेरी तो जिंदगी ही लोगों के आशीर्वाद से चली है। लोगों का आशीर्वाद ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी ऊर्जा रही है।’

पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्ष चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार सवाल उठा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी राजनीतिक विवाद जारी है।

‘राजनीति अपनी जगह, चुनाव अपनी जगह’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में राजनीति और चुनाव से अलग राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘राजनीति अपनी जगह है, चुनाव अपनी जगह पर है, शासन व्यवस्थाएं अपनी जगह पर हैं। लेकिन हम तो राष्ट्र निर्माण के लिए निकले हुए लोग हैं।’

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ना है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाशक्ति की भूमिका को मजबूती देनी होगी।

पीएम मोदी ने युवाओं से सेवा के जरिए समाज में सकारात्मक संदेश देने की अपील करते हुए कहा कि ‘सेवा परमो धर्मः’ के भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें