Chandauli: अमदहा और भरदुवा के जंगलों में पुलिस व क्यूआरटी ने किया फ्लैग मार्च

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- विशाल गुप्ता

Chandauli: चंदौली नौगढ़। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी संभावित नक्सली गतिविधि की रोकथाम के उद्देश्य से बुधवार को नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमदहां और भरदुआ गांव सहित आसपास के पहाड़ी एवं जंगलीा क्षेत्रों में पुलिस और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने संयुक्त रूप से सघन कांबिंग अभियान चलाया।

अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ देवेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष संतोष कुमार के साथ पुलिस बल ने जंगलों में सर्च ऑपरेशन और फ्लैग मार्च किया।

पुलिस टीम ने अमदहां और भरदुआ के दुर्गम जंगलों, पगडंडियों तथा संभावित संवेदनशील स्थलों की गहन तलाशी ली। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51

कांबिंग अभियान के बाद पुलिस ने दोनों गांवों में पैदल गश्त कर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई।

इस दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद स्थापित कर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की गई।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल देने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान साइबर अपराध के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाते की जानकारी किसी के साथ साझा न करने, फर्जी बैंक कॉल, केवाईसी अपडेट, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक और ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की सलाह दी। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा आपात स्थिति में डायल-112 के उपयोग की जानकारी दी गई।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में वर्तमान समय में शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण है तथा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नहीं है। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति को शरण न दें और जंगल या गांव के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी

सीओ देवेंद्र कुमार ने ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा और साइबर जागरूकता को लेकर कांबिंग, गश्त और जनसंवाद अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।Chandauli: अमदहा और भरदुवा के जंगलों में पुलिस व क्यूआरटी ने किया फ्लैग मार्च

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें