Prayagraj News: प्रयागराज में महाशय मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण, चौराहे का नामकरण करने की CM योगी ने की घोषणा !

Facebook
X
WhatsApp

Prayagraj News: प्रयागराज में 15 अक्टूबर 2026 को  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज के तेलियरगंज चौराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य एवं पूर्व सांसद महाशय मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करते हुए समाज के वंचित वर्गों के सम्मान और उत्थान में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाशय मसुरियादीन पासी ने देश की आजादी के लिए जेल में रहकर संघर्ष किया था। उन्होंने पासी, सोनकर, दलित और वंचित समाज को सम्मान दिलाने के लिए उनके योगदान का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के महापुरुषों का सम्मान करना वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, त्याग और विचारों से प्रेरणा देने का माध्यम है।

WhatsApp Image 2026 10 16 at 12.19.11 PM

महाशय मसुरियादीन पासी के नाम पर होगा चौराहा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि प्रतिमा स्थल स्थित चौराहे का नाम महाशय मसुरियादीन पासी के नाम पर रखा जाएगा। इस घोषणा को उनके योगदान और स्मृतियों को सम्मान देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महाशय मसुरियादीन पासी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और सामाजिक सम्मान के लिए किए गए प्रयासों को याद किया गया।

लोकेशन- प्रयागराज
संवाददाता- संतोष कुमार सिंह

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें