Salman Khan Parents: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन इस बार सलमान खान के माता-पिता सुर्खियों में है। जिसके बारे सलमान खान ने जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि जब उनके माता-पिता की शादी हो रही थी। तब कितनी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा था। चलिए जानते हैं क्या कहा सलमान खान ने
Also Read –CJP Protest FIR in Goa: ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे पर बवाल! 300 कॉकरोचों के खिलाफ FIR
Salman Khan Parents: सलमान खान की माँ जब हुई उनके पापा से नाराज
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कल बिग बॉस 20 में वीकेंट के वॉर पर अपने माता-पिता की शादी के बारे में बात की है। जैसा कि सभी को बता है कि सलमान खान की माँ हिंदू धर्म से हैं और उनके पिता मुस्लिम धर्म से हैं। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की शादी में कास्ट की कोई परेशानी नहीं थी। बल्कि उनके शादी की वजह से उनके नाना ने उनके पिता से 5 साल तक बात नहीं की थी। (Salman Khan Parents) सलमान खान ने बताया कि उनके पिता से शादी इसलिए उनके नाना नहीं कराना चाहते थे क्योंकि वो काफी गुडलुकिंग थे और बॉलीवुड से संबंध रखते थे। जिसकी वजह से उन्होंने सलीम खान से 5 साल तक बात नहीं की थी। लेकिन जब वो मुंबई आए और उन्होंने सबकुछ देखा तब उनको एहसास हुआ कि उन्होंने कितना गलत किया है। इतने सालों तक अपने ग्रांडचाइल्ड से भी नहीं मिल पाए हैं।
तो वहीं इन सबके बीच सलमान खान ने बताया कि एक बार उनके पिता और माता में लड़ाई हुई थी। (Salman Khan Parents) जिसकी वजह से उनकी माँ गुस्से में अपने पिता के घर चली गई थी। जहाँ पर उनके ननाना ने उनको घर में लेने से मना कर दिया क्योंकि वो अपने पति से लड़ाई करके आई थी। उन्होंने कहा कि जो भी है सुलझा कर आओं, खुशी से आओगी तो घर में स्वागत है।
सलमान खान की माँ का नाम शादी से पहले सुशीला चरक था, जोकि एक एक्ट्रेस थी। तो वहीं उनके पिता सलीम खान से 18 नवंबर 1964 में शादी के बाद उनकी माँ का नाम सलमा खान हो गया।









