Raebareli News: बरहुवां के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत; एक गंभीर घायल !

Facebook
X
WhatsApp

Raebareli News:  जिला रायबरेली के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बरहुवां के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसे में दो लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, बरहुवां के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महराजगंज ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026 10 24 at 1.50.51 PM

एक मृतक की हुई पहचान, दूसरा अज्ञात

मृतकों में एक की पहचान पखनपुर निवासी अमित कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कोटेदार थे। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरे मृतक की पहचान कराने के साथ ही हादसे से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

फिलहाल, हादसे के कारणों और दूसरे मृतक की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

लोकेशन- महाराज , ( रायबरेली )
ब्यूरो चीफ- राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें