Sultanpur News: रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो फर्नीचर कारीगरों की मौके पर मौत !

Facebook
X
WhatsApp

Sultanpur News: लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर पदारथपुर उपाध्याय गांव के पास शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे रोडवेज बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक फर्नीचर कारीगर थे और काम के सिलसिले में राईबीगो गांव जा रहे थे।

मृतकों की पहचान दौलतपुर निवासी दीपक विश्वकर्मा (21) और मालापुर निवासी मुकेश विश्वकर्मा (30) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक दीपक चला रहे थे, जबकि मुकेश पीछे बैठे हुए थे। इसी दौरान कादीपुर से सुल्तानपुर की ओर जा रही सुल्तानपुर डिपो की रोडवेज बस से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। बताया गया कि दीपक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

WhatsApp Image 2026 11 01 at 10.31.24 AM

हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों की शिनाख्त की।

दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने बस को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और बस को कब्जे में ले लिया।

सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि मृतक दीपक के चाचा प्रमोद की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। दो युवकों की असमय मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

संवाददाता- श्रीनाथ शुक्ला, सुल्तानपुर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें