Moradabad News: मुरादाबाद में ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल, पंपलेट बांटकर वाहन चालकों को कर रही जागरूक !

Facebook
X
WhatsApp

Moradabad News: मुरादाबाद शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यातायात व्यवस्था के शुभारंभ के बाद अब ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। इसके तहत यातायात पुलिस की टीम सड़क पर उतरकर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दे रही है और पंपलेट वितरित कर नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित कर रही है।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहन चालकों को पंपलेट देकर हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। साथ ही उन्हें बताया जा रहा है कि यातायात नियमों की अनदेखी न केवल चालान का कारण बन सकती है, बल्कि यह स्वयं चालक और दूसरे लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है।

इस पहल का उद्देश्य केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर यातायात के प्रति जिम्मेदार बनाना भी है। पुलिसकर्मी आमजन से अपील कर रहे हैं कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। ट्रैफिक पुलिस की यह पहल सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है। यदि वाहन चालक जागरूक होकर नियमों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को भी अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

रिपोर्टर- अमित कुमार शुक्ला, मुरादाबाद

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें