Bhilwara News: गाडरी समाज सेवा संस्थान, पांसल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चारभुजानाथ बड़े मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने मंदिर परिसर में 1251 दीपक प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान चारभुजानाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा समाज एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की गई। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में गाडरी समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने दीप प्रज्वलित कर धर्म, संस्कृति एवं समाज सेवा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

संस्थान की ओर से आयोजित इस भव्य दीपोत्सव ने सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन से समाज में उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा।









