Kanpur News: आगामी देव दीपावली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी पश्चिम ने संबंधित अधिकारियों, स्थानीय आयोजकों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। बैठक में देव दीपावली के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और जल क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
डीसीपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य देव दीपावली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।









