Bhilwara News: भीलवाड़ा के वार्ड 67 में पानी की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, मटकी फोड़कर किया विरोध !

Facebook
X
WhatsApp

Bhilwara News: शहर के वार्ड नंबर 67 में पेयजल संकट से परेशान क्षेत्रवासियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। नियमित जलापूर्ति नहीं होने से नाराज लोगों ने मटकी फोड़ आंदोलन कर पार्षद और जिम्मेदार विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्हें पीने और घरेलू उपयोग के लिए हर एक-दो दिन में निजी टैंकर मंगवाना पड़ रहा है, जिस पर 500 से 600 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि वार्ड में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में कई बार पार्षद को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवाया गया। आरोप है कि अधिकारी मौके पर पहुंचे, स्थिति का जायजा लिया और वापस चले गए, लेकिन जलापूर्ति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

टैंकरों पर खर्च करना पड़ रहा सैकड़ों रुपये

क्षेत्रवासियों ने बताया कि पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। हर एक-दो दिन में 500 से 600 रुपये खर्च कर पानी मंगवाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इस तरह निजी टैंकरों पर निर्भर रहना उनकी मजबूरी बन गया है।

WhatsApp Image 2026 11 27 at 4.25.12 PM

स्थायी समाधान नहीं हुआ तो खुद खोदेंगे सड़क

प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे खुद सड़क खोदकर नल का कनेक्शन लेने को मजबूर होंगे। लोगों ने कहा कि ऐसी स्थिति पैदा होने पर इसकी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभाग की होगी।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से वार्ड 67 में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उन्हें टैंकरों पर बार-बार पैसे खर्च करने से राहत दिलाकर घरों तक पर्याप्त पानी पहुंचाया जाए।

लोकेशन- भीलवाड़ा ( राजस्थान )
संवाददाता – राजाराम जैन

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें