Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में भव्यता के साथ मनाई गई देव दीपावली, लाखों दीपों से जगमगाया संगम क्षेत्र!

Facebook
X
WhatsApp

Prayagraj News: धर्म और आस्था की नगरी संगम नगरी प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देव दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगम क्षेत्र में लाखों की संख्या में दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा संगम क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। चारों ओर दीपों की जगमगाहट और आकर्षक आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का मन मोह लिया।

देव दीपावली के अवसर पर गंगा के संगम नोज पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, एसएसपी, एसीपी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए जगह-जगह प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तैनात रहीं। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे।

इस भव्य आयोजन में प्रयागराज के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे। लोगों ने श्रद्धापूर्वक दीप जलाकर देव दीपावली मनाई और संगम क्षेत्र की अद्भुत छटा को अपने कैमरों में कैद किया। वहीं, आसमान में हुई आकर्षक आतिशबाजी ने उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। बच्चों में भी पटाखों और आतिशबाजी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026 11 25 at 11.16.37 AM

पूरे संगम क्षेत्र में दीपों की रोशनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आतिशबाजी का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित इस भव्य देव दीपावली ने एक बार फिर प्रयागराज की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को जीवंत कर दिया। देर शाम तक संगम क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और दीपों की रोशनी से पूरा प्रयागराज जगमगाता नजर आया।

ब्यूरो चीफ-  पंकज गुप्ता, प्रयागराज 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें