Shahjahanpur Crime News: फ़र्ज़ी मौत का खौफनाक खेल, तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाकर नेत्रहीन की हत्या, 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में !

Facebook
X
WhatsApp

Shahjahanpur Crime News: जिला शाहजहांपुर के थाना कलान पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विनोद उर्फ बाबा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर राजपाल की हत्या की और शव का सिर काटकर गंगा में फेंक दिया, जबकि धड़ को सूखे कुएं में डाल दिया था।

जानकारी के मुताबिक, 17 नवंबर को ग्राम ललौर, थाना शमशाबाद, जनपद फर्रुखाबाद के एक खेत में बने सूखे कुएं में सिर कटा शव मिला था। शव की पहचान ग्राम सिउड़ी, थाना कलान निवासी विनोद कुमार के रूप में बताई गई। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

जांच के दौरान पुलिस के अनुसार, विनोद उर्फ बाबा तंत्र-मंत्र का काम करता था और उसने कथित तौर पर राजपाल निवासी ग्राम ऐठापुर, थाना निगोही को अपने जाल में फंसाया। आरोप है कि विनोद उर्फ बाबा ने विकास और ओमपाल के साथ मिलकर राजपाल की हत्या की। इसके बाद सिर को गंगा में फेंक दिया और धड़ को सूखे कुएं में डाल दिया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 23 नवंबर की रात ग्राम नौसना मड़ैया के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विनोद उर्फ बाबा पुत्र राजाराम निवासी ग्राम सिउड़ी, विकास पुत्र जीवाराम निवासी ग्राम कटरा, थाना उसहैत, बदायूं और ओमपाल पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम मुड़िया खेड़ा, थाना मुसाझाग, बदायूं शामिल हैं।

आरोपियों के कब्जे से एक गडासा, ईंट का टुकड़ा, घड़ी, ब्लूटूथ, विकलांगता कार्ड, 3002 रुपये नकद, पांच पीले रंग के सिक्के, माचिस की डिब्बी और घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा कार बरामद की गई। कार का नंबर UP24CT1018 बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में विवेचना के दौरान अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर- रईस खान, शाहजहाँपुर

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें