दिल्ली में 18 से 44 वर्ष वालों को आज से कहां पर लगाेगा टीका और कहां नहीं, देखिये- लिस्ट

Facebook
X
WhatsApp

राजधानी दिल्ली में भी 1 मई यानी शनिवार से 18 साल से 44 वर्ष के लोगों का टीके की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा, मगर सिर्फ कुछ निजी अस्पतालों में। सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण अगले सप्ताह शुरू होने के पूरे आसार हैं। वहीं, एनसीआर के जिलों गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्धनगर (उत्तर प्रदेश) में 1 मई से टीकाकरण शुरू नहीं हो पाएगी, इसके लिए लोगों को कुछ दिनों का इंताजार करना पड़ेगा।

कई निजी अस्पतालों ने टीके की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण की बात कही

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए अभी एक-दो दिन इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, कई निजी अस्पतालों में शनिवार से 18 साल से 44 वर्ष के लोगों का टीके की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा। ऐसे में टीकाकरण के लिए को-विन एप पर पंजीकरण कराने वाले लोग इन निजी अस्पतालों में पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। मैक्स हेल्थ केयर के अनुसार पंचशील पार्क, शालीमार बाग, नोएडा व वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल और राजेंद्र प्लेस स्थित बीएलके अस्पताल में टीकाकरण होगा। इन अस्पतालों में कोविशील्ड टीका लगाया जाएगा। मैक्स अस्पताल जल्द ही टीकाकरण अभियान बढ़ाएगा। इसके तहत अस्पताल आसपास के कम्युनिटी व कॉरपोरेट कार्यालयों में भी कर्मचारियों को टीका लगाने का अभियान शुरू करेगा।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भी 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इस अस्पताल में कोवैक्सीन टीका लगेगा। एक डोज के लिए 1,250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें टीके के अलावा प्रशासनिक शुल्क भी शामिल है। वहीं अपोलो अस्पताल में तीन मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने का काम शुरू होगा। इस अस्पताल में कोवैक्सीन की एक डोज के लिए 1,200 रुपये व कोविशील्ड के लिए 800 रुपये शुल्क तय किया गया है, जिसमें 200 रुपये प्रशासनिक शुल्क शामिल है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें