अनुष्का शर्मा को पहली नजर में घमंडी लगे थे पति विराट कोहली, लेकिन एक मुलाकात के बाद आया ये ख्याल

Facebook
X
WhatsApp

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने हमसफर दिग्‍गज क्रिकेटर विराट कोहली संग अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनीं रहती हैं। यह कपल अक्सर  एक-दूसरे को लेकर कुछ बड़े राज खोलते रहते हैं जिसे लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। इस कपल की पहली मुलाकात किसी कॉमेडी फिल्म से कम नहीं है। आज अनुष्का के 33वें जन्मदिन पर हम बताएंगे कि कैसे विराट कोहली से मिलकर अनुष्का उनके प्यार में पड़ गईं।

विराट-अनुष्का की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के एड की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस एड जैसे ही टीवी पर आया लोगों के बीच इनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए। लोगों ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया कि इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के पीछे कोई राज है। हालांकि इन दोनों ने इस बारें में किसी से कुछ नहीं कहा।लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने विराट को लेकर कहा था कि वह पहली मुलाकात में मुझे घमंडी लगे थे लेकिन बाद में ये मेरा ख्याल गलत साबित हुआ।

कमर्शियल शैंपू एड के बाद फिल्मफेयर मैगजीन के इंटरव्यू में अनुष्का ने विराट के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात की। वह इंटरव्यू में कि अगर आप मुझसे पूछते कि क्या विराट मेरे घर आया था?  वह मेरा दोस्त है? या क्या मैं उसे जानता हूं? तो इन सभी सवालों को जवाब हां है। इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बातें बताई थी जो शायद ही कोई जानता होगा।

वह आगे कहती हैं कि हमने एक साथ एक एड शूट किया । इस दौरान मैं उससे कुछ ज्यादा ही उपर रहने की कोशिश कर रही थी क्योंकि विराट मुझे एरोगेंट लगता था। इसलिए क्योंकि मैं पहले भी कई बार लोगों को उसे घमंडी कहते हुए सुन चुकी थी। हालांकि इस मुलाकात के बाद वह मुझे बहुत ही सिंपल, मजाकिया बुद्धिमान लगा। विराट पहले भी कई एड शूट कर चुके थे और मेरे साथ उनका यह पहला एड शूट था।

बता दें कि विराट और अनुष्का के इस यह एड की शूटिंग करीबन तीन दिन तक चली थी, इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस एड के बाद अनुष्का ने अपने घर एक पार्टी रखी थी, जिसमें मैंने अपने कुछ खास दोस्तों को इनवाइट किया, जिसमें विराट कोहली भी एक थे। वह आगे कहती हैं कि इस पार्टी में बहुत लोग शामिल हुए लेकिन सबसे ज्यादा बातें विराट को लेकर की गई।

बात करते हुए एक इंटरव्‍यू में विराट ने बताया कि जब सेट पर अनुष्का पहुंची तो वह हाई हील्स सैंडल पहने हुई थी। इसकी वजह से वह मुझसे लंबी दिख रही थीं। इसे लेकर मैंने उनसे कहा कि आपको बताया गया होगा कि मैं 6 फीट का हूं, इसलिए आपको ऊंची हिल्स वाली सैंडल नहीं पहननी चाहिए थीं। विराट की इस बात को सुनकर अनुष्का हैरान रह गई और उन्होंने विराट से कहा एक्सक्यूज मी। अनुष्का के इस रिस्पांस को सुनने के बाद विराट को समझ आ गया कि उन्होंने गलती कर दी है। इस पर उन्होंने कहा सॉरी मैं मजाक कर रहा था। इसके बाद विराट को काफी शर्मिंदगी महसूस हो रही थी।

शैंपू एड के नौ साल बाद विराट और अनुष्का ने  11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी एक प्राइवेट शादी थी हालांकि, बाद में इस कपल ने अपने करीबियों को रिश्तेदारों के लिए मुंबई और दिल्ली में रिशेप्शन का आयोजन किया था अब वे दोनों न्यू पैरेंट्स के रूप में सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने इस साल जनवरी में अपने पहली बेटी वामिका का स्वागत किया। उनकी शादी को अब तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं।

अनुष्का शर्मा का आज यानी 1 मई को जन्मदिन है। अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ। बैंगलुरु में पली बढ़ी अनुष्का ने आर्मी स्कूल और माउंट कार्मेल स्कूल से पढ़ाई की। उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।  मां बनने के बाद ये अनुष्का का पहला बर्थडे है। इन दिनों वह अपनी न्यूबोर्न बेबी संग आपना मदरहुड इंजॉव कर रही हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें