यूपी : मुरादाबाद में डॉक्टर परिवार के तीन और सदस्य कोविड-19 संक्रमित

Facebook
X
WhatsApp

कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाले मुरादाबाद के यूनानी चिकित्सक डॉ.निजामुद्दीन के परिवार के तीन और सदस्यों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। डॉक्टर की एक भाभी और उनकी दो बेटियों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस परिवार में डॉक्टर समेत कोरोना संक्रमित सदस्यों की संख्या अब आठ हो गई है।

मंगलवार दोपहर एसजीपीजीआई, लखनऊ से साठ सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें तीन सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीनों ही पॉजिटिव मरीज महिलाएं होने के साथ ही डॉक्टर निजामुद्दीन के परिवार से जुड़ी हैं। मुरादाबाद शहर के असालतपुरा क्षेत्र में रहने वाले डॉक्टर निजामुद्दीन की कोरोना से मौत के बाद जांच कराए जाने पर उनके दो भाई और दो भतीजे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ये चारों लेवल वन अस्पताल महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में भर्ती हैं। मंगलवार को इस परिवार के तीन और सदस्यों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। तीनों अभी तक होम क्वारेंटाइन में थीं। जिन्हें अब कोरोना के इलाज के लिए बने लेवल वन अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें